मुख्य बातें

हरियाणा सिविल सचिवालय में कर्मचारी ने किया सुसाइड का प्रयास: 6वीं मंजिल से कूदने जा रहा था; इंटरनल पोस्टिंग से नाराज, अक्टूबर में रिटायरमेंट – Haryana News




हरियाणा सिविल सचिवालय में एक कर्मचारी ने आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद पूरे सचिवालय में हंगामा मच गया। कर्मचारी सचिवालय में ही इंटरनल पोस्टिंग किए जाने से नाराज बताया जा रहा था। ऑफिस में आज इसको लेकर विवाद होने पर कर्मचारी ने सचिवालय की छठी मंजिल से कूदने का प्रयास किया, हालांकि वहां पास खड़े एक व्यक्ति ने उसे पकड़कर पीछे खींच लिया। सूत्रों की माने, तो आत्महत्या का प्रयास करने वाला कर्मचारी का अक्टूबर में रिटायरमेंट है। ये भी जानकारी मिली है कि इंटरनल पोस्टिंग किए जाने से कर्मचारी काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था, जिसके बाद आज आत्महत्या का प्रयास किया। यहां जानिए पूरा मामला… 2019 बैच के आईएएस हितेश कुमार मीणा के पर्सनल सेक्रेटरी गणेश दास अरोड़ा अपनी इंटरनल पोस्टिंग को लेकर परेशान चल रहे थे। सुबह जब वह ऑफिस पहुंचे, तो वहां उन्होंने अपनी इस पोस्टिंग पर नाराजगी प्रकट की। हालांकि विवाद होने पर वह छठी मंजिल पर ऑफिस से निकलकर सचिवालय की ओपन गैलरी में पहुंच गए। एक कर्मचारी प्रवीन भी मौके पर पहुंच गया, जहां उसने उसे पीछे से पकड़कर खींच लिया। घटना से कर्मचारियों में हंगामे की स्थिति बन गई। पत्नी गवर्नर हाउस में तैनात गणेश दास अरोड़ा की इस हरकत की सूचना साथी कर्मचारियों ने उनकी पत्नी को दी। पत्नी हरियाणा गवर्नर हाउस में तैनात हैं। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। कुछ साथी कर्मचारियों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि वह अपनी नई पोस्टिंग को लेकर परेशान चल रहे हैं। उन्होंने उच्चाधिकारियों से भी कई बार मामले में शिकायत की है, लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *