मुख्य बातें

देहरादून में VIDEO बना फांसी के फंदे पर झूला युवक: कहा- ससुरालियों ने टॉर्चर किया, मांगे 4 लाख रुपये; वाइफ के अफेयर का भी जिक्र – Dehradun News

देहरादून में VIDEO बना फांसी के फंदे पर झूला युवक:  कहा- ससुरालियों ने टॉर्चर किया, मांगे 4 लाख रुपये; वाइफ के अफेयर का भी जिक्र – Dehradun News


देहरादून में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाई।

देहरादून में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस को 9 पन्नों का सुसाइड नोट और एक वीडियो संदेश मिला, जिसमें उसने पत्नी और ससुराल पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में कहा है कि ससुरालियों ने उससे चार लाख रुपये की मांग की और पत्नी

.

मामला विकासनगर का है। युवक अपनी पत्नी के साथ कैनाल रोड स्थित पहाड़ी गली चौक के पास किराए के मकान में रह रहा था। तनाव और पारिवारिक अनबन के चलते पत्नी मायके चली गई थी। उसने अपने सुसाइड नोट और वीडियो में साफ लिखा कि मानसिक परेशानी और दबाव के कारण ही उसने यह कदम उठाया। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

घटना से जुड़ी PHOTOS…

विकासनगर में युवक को फंदे से निकालकर अस्पताल ले जाते।

युवक को अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची एंबुलेंस।

युवक को अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची एंबुलेंस।

विकासनगर में युवक को मृत घोषित करने के बाद एकत्रित लोग।

विकासनगर में युवक को मृत घोषित करने के बाद एकत्रित लोग।

चुन्नी से पंखे पर लटका मिला युवक

मृतक की पहचान महेंद्र वर्मा (30 वर्ष), पुत्र हरिदास वर्मा, निवासी ग्राम व पोस्ट खमरोली, कालसी के रूप में हुई है। देर रात सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि महेंद्र ने किराए के कमरे में चुन्नी से पंखे पर फांसी लगाई थी। उसके भाई अशोक वर्मा ने उसे नीचे उतारकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पत्नी से अनबन, मायके चली गई थी

पुलिस के अनुसार, महेंद्र और उसकी पत्नी दोनों एक होटल में काम करते थे। कुछ समय से दोनों के बीच तनाव चल रहा था। अनबन के बाद पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई थी। इसके बाद महेंद्र उसे तलाश रहा था और मानसिक रूप से परेशान था। दंपती की शादी को करीब तीन साल हो चुके थे, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी।

9 पन्नों के सुसाइड नोट ने झकझोरा

घटनास्थल से पुलिस को 9 पन्नों का सुसाइड नोट, मोबाइल फोन और कुछ वीडियो मिले। सुसाइड नोट और वीडियो में महेंद्र ने स्पष्ट लिखा और कहा कि वह अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष से परेशान था और इसी वजह से यह कदम उठा रहा है। वीडियो में उसने बताया कि पत्नी के भाईयों ने चार लाख रुपये की मांग की और पत्नी के अफेयर का भी जिक्र किया।

पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

मृतक के पिता हरिदास वर्मा ने विकासनगर कोतवाली में लिखित तहरीर दी। उन्होंने बहू और उसके मायके वालों पर बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। तहरीर, सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।

परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते महेंद्र की परेशानी को गंभीरता से लिया गया होता, तो शायद यह दर्दनाक घटना टाली जा सकती थी। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसांई ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सुसाइड नोट, वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

———————-

हल्द्वानी में चलती कार बनी आग का गोला; VIDEO: 8 मिनट में पूरी तरह जलकर खाक; कार सवार ने सूझबूझ से बचाई जान

नैनीताल जिले के लामाचौड़ इलाके में अचानक एक कार आग का गोला बन गई। चालक ने अपनी सूझबूझ से खुद को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन 8 मिनट में ही वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *