मुख्य बातें

वाराणसी में ध्वस्तीकरण अभियान की ड्रोन से निगरानी; VIDEO: एक दिन में तोड़े गए 18 जर्जर मकान, लोग रोए-गिड़गिड़ाए…पर चलता रहा बुलडोजर – Varanasi News




वाराणसी के दालमंडी चौड़ीकरण प्रोजेक्ट को अब पीडब्ल्यूडी के साथ स्थानीय प्रशासन मिशन की तरह आगे बढ़ा रहा है। सोमवार को दालमंडी में नगर निगम द्वारा जर्जर घोषित 21 मकानों पर ध्वस्तीकरण के लिए करीब 500 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। दालमंडी की दुकानें बंद रहीं। विरोध हुआ पर लोगों ने मोहलत मांगी और गिड़गिड़ाए भी लेकिन एक न चली और पहले हथौड़ा और फिर बाद में बुलडोजर से भी कार्रवाई चलती रही। सुबह 11 बजे डीसीपी काशी गौरव बंसवाल के नेतृत्व में शुरू हुई कार्रवाई शाम साढ़े चार बजे तक चली और 18 मकानों को आंशिक रूप से तोड़ा गया। इस दौरान विरोध कर रहे 8 लोगों को हिरासत में भी लिया गया। लोगों की गतिविधि पर नजर रखने के लिए वाराणसी पुलिस का ड्रोन कैमरा आसमान में हर वक्त मौजूद था। इस दौरान छतों पर महिलाएं और लोग दिखाई दिए और लगातार कार्य भी चलता रहा। ऊपर फोटो पर क्लिक कर ड्रोन VIDEO देखिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *