मुख्य बातें

शिमला के रिज मैदान पर घुड़सवारी के दौरान गिरी महिला: घोड़ी के बिदकने से हुआ हादसा, घायल को अस्पताल में कराया भर्ती – Shimla News

शिमला के रिज मैदान पर घुड़सवारी के दौरान गिरी महिला:  घोड़ी के बिदकने से हुआ हादसा, घायल को अस्पताल में कराया भर्ती – Shimla News

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान पर मंगलवार दोपहर घुड़सवारी के दौरान एक महिला घायल हो गई। घोड़ी के अचानक बिदकने से महिला अपना संतुलन खो बैठी और नीचे गिर गई, जिससे उसे चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) पहुंचाया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है कि महिला कहाँ की रहने वाली है । बता दें कि शिमला के रिज मैदान पर घुड़सवारी के दौरान यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार पर्यटक और स्थानीय लोग घोड़ी से गिरकर घायल हो चुके हैं, जिससे कई बार लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे है। गौरतलब है कि शिमला में अंग्रेजों के समय से ही घुड़सवारी की परंपरा चली आ रही है। रिज मैदान पर लगभग एक दर्जन घोड़ियां उपलब्ध रहती हैं, जिन पर देश-विदेश से आने वाले पर्यटक और स्थानीय निवासी घुड़सवारी का आनंद लेते हैं।हालांकि, लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के कारण घुड़सवारी की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *