मुख्य बातें

धनबाद में पुलिस का फ्लैग मार्च: 50 पुलिसकर्मी सड़कों पर, अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी – Dhanbad News




धनबाद जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को एक फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च कोर्ट मोड़ स्थित पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य शहर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना तथा आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह फ्लैग मार्च बैंक मोड़, धनसार चौक, सिटी सेंटर, रणधीर वर्मा चौक और स्टील गेट सहित जिले के प्रमुख और संवेदनशील इलाकों से गुजरेगा। इस दौरान पुलिस द्वारा चिन्हित हॉटस्पॉट और संदिग्ध स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर रेड और अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इस विशेष अभियान में लगभग 50 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हैं। सिटी हॉक टीम को भी इस अभियान का हिस्सा बनाया गया है, जो आधुनिक डिजिटल और टेक्नोलॉजी आधारित उपकरणों से निगरानी कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम के जरिए पुलिस टीम के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि डायल 112 रिस्पांस सिस्टम को और मजबूत किया गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस की टीम 8 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचने का प्रयास करती है, जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आम नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने और किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि आम लोगों के सहयोग से ही जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *