मुख्य बातें

धालभूमगढ़ में पिकअप वैन पलटी: एक राजमिस्त्री की मौत, कई मजदूर घायल; तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह – Jamshedpur (East Singhbhum) News

धालभूमगढ़ में पिकअप वैन पलटी:  एक राजमिस्त्री की मौत, कई मजदूर घायल; तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह – Jamshedpur (East Singhbhum) News

धालभूमगढ़ प्रखंड के बेतझरिया स्थित खेतान फैक्ट्री के पास बुधवार को एक सड़क हादसा हुआ। इसमें एक पिकअप वैन पलट गई, जिससे एक राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई और कई मजदूर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन मजदूरों को लेकर जा रही थी। यह वाहन धालभूमगढ़ प्रखंड के पटनायकशौल निवासी पंकज झा उर्फ सुरेश झा द्वारा उपयोग किया जाता है, जो गुड़ाबांदा प्रखंड कार्यालय में वेंडर के रूप में कार्यरत हैं। सूत्रों के मुताबिक, पांडुगुड़ा में काम कराने के लिए लगभग 11-12 राजमिस्त्री और मजदूरों को वाहन से ले जाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन चालक कथित तौर पर नशे में था। उसके बगल में बैठी एक महिला, जो अपने बच्चों के साथ काम पर जा रही थी, लगातार चालक को धीमी गति से वाहन चलाने के लिए कह रही थी। इसी दौरान, एक मोड़ पर चालक ने वाहन की रफ्तार कम नहीं की। सीमेंट और मजदूरों से लदी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। हादसे में मंगलमुंडा नामक एक राजमिस्त्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य कई मजदूर घायल हो गए। स्थानीय ‘सेवा ही धर्म’ संस्था के नौशाद अहमद और गुलशन कुमार सहित अन्य लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक मरीज को छोड़कर बाकी सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *