मुख्य बातें

लातेहार में 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार: दो और पकड़े गए, आपराधिक घटना को अंजाम देने की बना रहे थे योजना – latehar News




लातेहार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी आदेश गंझू समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आदेश गंझू पर विभिन्न थानों में कुल 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं और सरकार ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। यह गिरफ्तारी बनवार गांव के पकरुवा जंगल से हुई। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में आदेश गंझू (पिता जगतु गंझू, होंहे, टंडवा, चतरा), उज्जवल कुमार (पिता हुलास राणा, मिसरौल, टंडवा, चतरा) और सुभाष कुमार (पिता नागेश्वर साहू, मिसरौल, टंडवा, चतरा) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, 35 जिंदा गोलियां, दो मोबाइल फोन, टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के पर्चे, दस्तावेज, एक डायरी और दो बाइक बरामद की है। घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आदेश गंझू अपने चार-पांच साथियों के साथ बनवार गांव स्थित पकरुवा जंगल में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इस सूचना के आधार पर एक छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उनके कुछ अन्य साथी भागने में सफल रहे। एसपी ने यह भी बताया कि आदेश गंझू पहले टीएसपीसी संगठन के लिए काम कर चुका है। वर्ष 2024 में जेल से बाहर आने के बाद वह कुछ साथियों के साथ टीएसपीसी और जेजेएमपी उग्रवादियों के नाम पर लेवी वसूलने का काम कर रहा था। वह कोलियरी क्षेत्र बालूमाथ, बारियातू, चतरा, हजारीबाग, मैक्लुस्कीगंज और खलारी में लेवी मांगने, फायरिंग और आगजनी की कई घटनाओं में शामिल रहा है। हाल ही में चतरा में हुई आगजनी के एक मामले में भी आदेश गंझू शामिल था। गिरफ्तार किए गए सुभाष कुमार के खिलाफ भी चतरा जिले में एक आपराधिक मामला दर्ज है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *