मुख्य बातें

सीएम हेल्पलाइन की 65 शिकायतों का समाधान: एसपी बोले- सारी समास्याओं का निराकरण करना पुलिस की प्राथमिकता – Vidisha News

सीएम हेल्पलाइन की 65 शिकायतों का समाधान:  एसपी बोले- सारी समास्याओं का निराकरण करना पुलिस की प्राथमिकता – Vidisha News

विदिशा में 80 आवेदकों में से 65 लोगों की समस्या का निराकण किया गया। बाकी लोगों की शिकायत का समाधान भी किया जाएगा। एसपी रोहित काशवानी की उपस्थिति में दो दिन का शिविर हुआ। जनवरी 2026 ग्रेडिंग माह और 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई हुई। दरअसलन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को पुलिस लाइन के सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। एसपी ने कहा सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण पुलिस की प्राथमिकता है। इस शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह, एसडीओपी लटेरी अमरेश बोहरे और एसडीओपी कुरवाई रोशनी सिंह सहित जिले के कई थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। हालांकि, सिरोंज और बासौदा अनुविभाग के थाना प्रभारी कानून-व्यवस्था संबंधी ड्यूटी के कारण शिविर में शामिल नहीं हो सके। दीपनाखेड़ा में मंदिर तोड़फोड़ और गंज बासौदा में एक युवक की हत्या के बाद हुए विवाद के चलते इन क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात है। शिविर में काईखेड़ा निवासी देवेंद्र राजपूत की 513 दिन पुरानी सीएम हेल्पलाइन शिकायत का संतोषजनक समाधान किया गया। एक अन्य मामले में, विकास श्रीवास्तव ने दहेज प्रताड़ना प्रकरण में बिना समुचित जांच के नाम दर्ज किए जाने की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके छोटे भाई की पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए दहेज प्रताड़ना (धारा 498ए) प्रकरण में बिना जांच उनके और उनके परिवार के सदस्यों के नाम शामिल कर लिए गए हैं। श्रीवास्तव ने बताया कि वे वर्ष 2008 से गुजरात में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं और घटना के समय भी ड्यूटी पर थे। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने जांच के निर्देश दिए हैं। बूढ़ी बांगरोद निवासी जगत सिंह कुशवाहा ने दो वर्ष पूर्व चोरी हुई भैंस के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मजदूरी कर खरीदी गई एक लाख रुपये की भैंस अब तक बरामद नहीं हुई है। अधिकारियों ने मामले की पुनः जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस द्वारा पूर्व सूचना दिए जाने के बावजूद अपेक्षा के अनुरूप भीड़ नहीं रही, फिर भी शिविर में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं पर गंभीरता से सुनवाई कर समाधान किया गया। पुलिस अधीक्षक रोहित कसवानी ने कहा कि इस प्रकार के शिविर आगे भी आयोजित कर आमजन की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *