मुख्य बातें

गुरुग्राम में पत्नी ने पति को गर्लफ्रेंड संग पकड़ा: दिल्ली से पीछे लगी थी; कार पर बरसाए पत्थर, बीच सड़क की धुनाई – gurugram News

गुरुग्राम में पत्नी ने पति को गर्लफ्रेंड संग पकड़ा:  दिल्ली से पीछे लगी थी; कार पर बरसाए पत्थर, बीच सड़क की धुनाई – gurugram News

गुरुग्राम में दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर एक महिला ने अपने पति को उसकी महिला मित्र के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ, जहां पत्नी ने पति और उसकी गर्लफ्रेंड की पिटाई कर दी। यह घटना गुरुवार सुबह राजीव चौक के पास हुई। बताया जा रहा है कि महिला दिल्ली से ही अपने पति की कार का पीछा कर रही थी। जैसे ही पति अपनी महिला मित्र के साथ गुरुग्राम पहुंचा, पत्नी ने एक्सप्रेसवे पर उनकी गाड़ी को रोक लिया। उसने गाड़ी के आगे वाले शीशे पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। गाड़ी रुकते ही महिला ने अंदर बैठे अपने पति और उसकी गर्लफ्रेंड पर हमला कर दिया। सड़क के बीचों-बीच हुए इस झगड़े को देखकर आसपास से गुजर रहे वाहन ड्राइवर भी रुक गए और देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पत्नी ने गर्लफ्रेंड का बाल पकड़कर गाड़ी से खींचा पत्नी ने पति की गर्लफ्रेंड को बालों से पकड़कर गाड़ी से बाहर खींच लिया और सड़क पर गिराकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब पति अपनी महिला मित्र को बचाने के लिए बीच में आया, तो पत्नी ने उस पर भी थप्पड़ों की बरसात कर दी। भीड़ में मौजूद लोग महिला को शांत करने और पुलिस बुलाने की सलाह देते रहे, लेकिन काफी देर तक एक्सप्रेसवे पर हंगामा जारी रहा। सूचना मिलने पर सिविल लाइन्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों को थाने ले जाकर पूछताछ की। सिविल लाइन्स थाने में तैनात एएसआई शिवशंकर ने बताया कि राजीव चौक के पास झगड़े की सूचना मिली थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पति दिल्ली का रहने वाला पुलिस के अनुसार व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला है और एस्ट्रोलॉजर के तौर पर काम करता है। वह अपनी महिला मित्र के साथ आया था, जो मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली है और एक आईटी कंपनी में कार्यरत है। महिला एक दिन पहले ही महाराष्ट्र से गुरुग्राम उससे मिलने आई थी। बताया गया है कि दोनों पिछले 7-8 महीनों से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति कल से घर नहीं गया था, जिस कारण पत्नी को पहले से शक था और उसने पति का पीछा किया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *