मुख्य बातें

शाजापुर में असंतुलित होकर फिसली बाइक, युवक घायल: उकवाता रेलवे ब्रिज के पास हादसा, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल – shajapur (MP) News

शाजापुर में असंतुलित होकर फिसली बाइक, युवक घायल:  उकवाता रेलवे ब्रिज के पास हादसा, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल – shajapur (MP) News

शाजापुर जिले में गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। यह घटना उकवाता रेलवे ब्रिज के पास हुई, जब बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। घायल युवक की पहचान ग्राम पनवाड़ी निवासी बीरम पिता कैलाश के रूप में हुई है। बीरम अपनी बाइक से सारंगपुर की ओर घनसौदा जा रहे थे। दोपहर के समय उकवाता रेलवे ब्रिज के पास पहुंचते ही उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक फिसलने से बीरम सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें हाथ-पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 112 वाहन को बुलाया गया। डायल 112 के स्टाफ सदस्य सुनील राजपूत ने घायल युवक को तत्काल दोपहर करीब 12 बजे शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बीरम का प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी दर्ज कर ली है। स्थानीय लोगों ने रेलवे ब्रिज के पास सड़क पर फिसलन और तेज रफ्तार वाहनों को हादसों का कारण बताते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *