मुख्य बातें

चंडीगढ़ में कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत: डिवाइडर से जा टकराया सिर, चालक फरार, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया – Chandigarh News

चंडीगढ़ में कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:  डिवाइडर से जा टकराया सिर, चालक फरार, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया – Chandigarh News

चंडीगढ़ के मनीमाजरा में शनिवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान मनीमाजरा निवासी 63 वर्षीय गुलशन कुमार के रूप में हुई है। उनके बेटे हिमांशु ने बताया कि उनके पिता सेक्टर-26 मंडी में काम करते थे। शनिवार सुबह करीब 4 बजे वे रोज की तरह एक्टिवा पर मंडी गए थे। सुबह करीब 10 बजे जब वे मंडी से घर लौट रहे थे और मनीमाजरा अंडरब्रिज के नीचे पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। डिवाइडर से जा टकराया सिर हिमांशु ने कहा टक्कर इतनी जोरदार थी कि गुलशन कुमार डिवाइडर से जा टकराए। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, फिर भी उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पीसीआर ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हिमांशु का आरोप है कि पुलिस अभी तक आरोपी चालक का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। उन्होंने कहा कि कई बार पूछने के बावजूद पुलिस की ओर से उन्हें कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई। परिजनों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। गाड़ी चालक की कर रहे तलाश
वहीं मनीमाजरा थाना पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *