जबलपुर के पनागर में दो आरोपियों ने महिला के साथ पहले पार्टी की, फिर गैंगरेप किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो गला दबाकर हत्या कर दी। 12 जनवरी को हुए मर्डर का पुलिस ने खुलासा करते हुए दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी ने पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती करवाया गया है। 12 जनवरी की सुबह पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार को सूचना मिली की ग्राम मुड़िया नहर के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ है। घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने पर जानकारी लगी कि महिला के बैग को जलाया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए शव को पीएम के लिए मेडिकल काॅलेज भेजकर जांच शुरू तो पता चला कि 30 वर्षीय महिला कुंडम की रहने वाली है, जो पत्नी और बच्चों के साथ पनागर के फार्म हाउस में रहकर काम किया करती थी। 4 बजे बाजार गई, 8 बजे तक नहीं लौटी तो परिजनों ने शुरू की तलाश 10 जनवरी की शाम करीब 4 बजे पनागर बजार अकेली गई थी, रात 8 बजे तक वापस नहीं आई तो महिला के पति ने गांव में रहने वाले सास, ससुर को जानकारी दी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में पता किया, पर कोई जानकारी नहीं मिली। 12 जनवरी को सुबह पुलिस को पता चला कि महिला का शव मुड़िया नहर के पास मिला है, जिसकी शिनाख्त गायब हुई महिला के रूप में हुई। अर्धनग्न हालत में मिला शव, गले की हड्डी टूटने से हुई मौत 30 वर्षीय महिला, जो अर्धनग्न हालत में थी और उसका शव मुड़िया नहर के अंदर पड़ा हुआ था। इधर पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत से पहले महिला ने शराब पी थी, गले की हड्डी टूटने के कारण उसकी मौत हुई है। एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर एएसपी जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेश्वरी कौरव, थाना प्रभारी पनागर विपिन ताम्रकार की टीम ने हत्यारों की तलाश शुरू की। शोर मचाने पर की जबरदस्ती, धमकी के बाद हत्या पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि अंतिम बार महिला मुकेश सिंह के साथ देखी गई थी। पुलिस ने मुकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि मोनू, जो महिला का साथी था, उसके कहने पर वह उसे पंप हाउस स्थित अपने कमरे पर ले गया था, जहां तीनों ने शराब और चिकन पार्टी की। इसके बाद मोनू ने महिला के साथ रेप किया। बाद में जब मुकेश ने भी रेप करने की कोशिश की तो महिला शोर मचाने लगी। इस पर उसने जबरदस्ती महिला के साथ रेप किया। महिला ने कहा कि वह घर जाकर परिवार वालों को दोनों के नाम बता देगी। इतना सुनते ही मुकेश और मोनू ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और घर से करीब 200 मीटर दूर नहर में शव फेंक दिया। पुलिस के डर से दोनों ने मिलकर महिला का बैग, साड़ी और चप्पल जला दिए। पकड़े जाने के डर से पी ली कीटनाशक दवा एएसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मुकेश को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस दूसरे आरोपी मोनू उर्फ महेश मार्को की तलाश में जुट गई। 12 फरवरी की रात पनागर थाना पुलिस ने उसे पकड़कर थाने लाया, जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस तुरंत उसे पनागर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। वहां उसने बताया कि पुलिस को घर की ओर आते देख पकड़े जाने के डर से उसने घर में रखी खेत में चारा नष्ट करने वाली कीटनाशक दवा पी ली थी। आरोपी मोनू उर्फ महेश मार्को को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई है, लेकिन बेहतर स्वास्थ्य के लिए उसे एडमिट रखा गया है।
Source link
