मुख्य बातें

हापुड़ में बस-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर, चालक की मौत: NH-09 पर हुए हादसे में 6 यात्री घायल, लंबा जाम लगा – Hapur News

हापुड़ में बस-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर, चालक की मौत:  NH-09 पर हुए हादसे में 6 यात्री घायल, लंबा जाम लगा – Hapur News

हापुड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के उपैड़ा फ्लाईओवर के पास शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने पर एक निजी बस के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, उपैड़ा गांव निवासी धर्मपाल नोएडा की एक कंपनी में लगी निजी बस चलाता था। शनिवार रात वह कंपनी के कुछ कर्मचारियों को लेकर हापुड़ की ओर आ रहा था। कुछ यात्रियों को हापुड़ में उतारने के बाद वह शेष आधा दर्जन यात्रियों को लेकर गांव शाहपुर जट्ट जा रहा था।
उपैड़ा फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही अचानक बस अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक धर्मपाल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में गांव शाहपुर जट्ट की अंजू, मनीषा और शालू समेत कुल छह यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
दुर्घटना के बाद दिल्ली-गढ़मुक्तेश्वर मार्ग पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज जारी है और तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *