- Hindi News
- National
- Kashmir Tourist Spots Reopening List Update; Manoj Sinha | Pahalgam Attack
श्रीनगर3 घंटे पहलेलेखक: रउफ डार
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश में बंद 14 टूरिस्ट स्पॉट को फिर से खोलने का ऐलान किया। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने कहा कि पूरी सिक्योरिटी रिव्यू और चर्चा के बाद मैंने कश्मीर और जम्मू डिवीजन में और टूरिस्ट स्पॉट फिर से खोलने का ऑर्डर दिया है।
कश्मीर डिवीजन में 11 टूरिस्ट स्पॉट – यूसमर्ग, बडगाम में दूधपथरी, कोकरनाग में दांडीपोरा पार्क, पीर की गली, शोपियां में दुबजान और पड़पावन, श्रीनगर में अस्तनपोरा, ट्यूलिप गार्डन, थजवास ग्लेशियर, गंदेरबल में हंग पार्क और बारामूला में वुलर/वतलाब को फिर से खोला जाएगा।
वहीं जम्मू डिवीजन में 3 टूरिस्ट स्पॉट- रियासी में देवी पिंडी, रामबन में माहू मंगत और किश्तवाड़ में मुगल मैदान आम पब्लिक के लिए ओपन होंगे। घूमने वाली इन जगहों को पिछले साल अप्रैल में हुए पहलगाम अटैक के बाद से बंद कर दिया गया था। इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिसमें से 25 टूरिस्ट थे।

सितंबर 2025 में भी 7 टूरिस्ट स्पॉट खोले गए थे पिछले साल सितंबर में कश्मीर संभाग में सात टूरिस्ट स्पॉट को फिर से खोला गया था। उनमें अरु घाटी, राफ्टिंग पॉइंट यान्नर, अक्कड़ पार्क, पादशाही पार्क और कमान पोस्ट शामिल हैं। वहीं जून में पहलगाम के कुछ हिस्सों सहित 16 पर्यटन स्थलों को फिर से खोल दिया गया था।

—————————-
पहलगाम अटैक के बाद तेजी से हुआ था पर्यटकों का पलायन: 24 घंटे में 90% होटल कमरे खाली हुए थे

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद करीब 90% लोगों ने अपनी ट्रैवल बुकिंग कैंसिल कर दी थी। पर्यटक जल्द से जल्द घाटी से बाहर निकलना चाहते थे। वहां के लोगों में रोजगार जाने का डर सताया हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…

