मुख्य बातें

डिजिटल मोड में होगी जनगणना-2027: भिवानी डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, साहिल गुप्ता बोले- एक मई से विधिवत होगी शुरूआत – Bhiwani News

डिजिटल मोड में होगी जनगणना-2027:  भिवानी डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, साहिल गुप्ता बोले- एक मई से विधिवत होगी शुरूआत – Bhiwani News


भिवानी के लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में जनगणना-2027 को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीसी साहिल गुप्ता

भिवानी के डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में जनगणना-2027 को लेकर अधिकारियों की एक बैठक हुई। बैठक में डीसी ने बताया कि जिला के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में जनगणना-2027 का कार्य विधिवत रूप से एक मई में शुरू होगा। जन

.

डीसी साहिल गुप्ता ने अधिकारियों को जनगणना-2021 की अनुदेश पुस्तिकाओं को जल्द से जल्द निष्क्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने आउटसोर्स के माध्यम से तकनीकी सहायक व एमटीएम की नियुक्ति दो मार्च से पहले करने के निर्देश दिए ताकि उनकी ट्रेनिंग समय पर हो सके। उन्होंने किसी भी देश-प्रदेश की विकास नीतियों और योजनाओं का आधार जनगणना होती है। जनसंख्या के अनुरूप ही नीतियां निर्धारित की जाती हैं।

प्रत्येक विभाग द्वारा भविष्य की संभावनाओं तथा वर्तमान आवश्यकताओं को आधार मानकर ही अपनी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाता है। जिला में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जनगणना के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएंगी, जिनको अप्रैल माह में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

भिवानी के लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में जनगणना-2027 को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीसी साहिल गुप्ता

जनगणना-2027 के लिए एचएलओ के नाम से मोबाइल एप बनाया – डीसी डीसी ने कहा कि जनगणना-2027 का कार्य पूरी तरह से डिजिटल मोड में किया जाएगा। इसके लिए एचएलओ के नाम से एक मोबाइल एप बनाया गया है। जनगणना दो चरणों में होगी। पहले एक मई से मकानों को सूचीबद्ध किया जाएगा। इसमें मकान का एरिया, बिजली, पानी, सीवरेज, इंटरनेट केबल, वाहन आदि सुविधाओं को अंकित किया जाएगा। इसके बाद आम जनमानस की गणना का कार्य होगा।

बैठक के दौरान जिला सांख्यिकी अधिकारी डॉ. भागीरथ कौशिक ने जिला में जनगणना से संबंधित संसाधनों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने डीसी को जनगणना के बारे जानकारी देते हुए बताया कि मास्टर ट्रेनरों की ट्रेनिंग हिपा गुरुग्राम में 24 से 27 फरवरी को होगी तथा ये मास्टर ट्रेनर दो मार्च को सभी चार्ज जनगणना अधिकारियों को ट्रेनिंग देंगे। इसके अलावा अप्रैल तक ट्रेनिंग दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *