मुख्य बातें

गिरिडीह में फर्जी बैंक APK से साइबर ठगी का खुलासा: पुलिस ने 3 आरोपी पकड़े, 4 मोबाइल और 5 सिम बरामद – Giridih News

गिरिडीह में फर्जी बैंक APK से साइबर ठगी का खुलासा:  पुलिस ने 3 आरोपी पकड़े, 4 मोबाइल और 5 सिम बरामद – Giridih News

गिरिडीह पुलिस ने फर्जी बैंक एपीके (APK) के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ताराटांड थाना क्षेत्र के काजू बगान में की गई, जहां से पुलिस ने 4 मोबाइल फोन और 5 सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ कई राज्यों में शिकायतें दर्ज हैं। एसपी डॉ. बिमल कुमार को 16 फरवरी 2026 को ‘प्रतिबिम्ब पोर्टल’ पर गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि ताराटांड थाना क्षेत्र के बड़कीटाड़ से जबरदाहा जाने वाली सड़क किनारे स्थित काजू बगान में कुछ युवक फोन के जरिए साइबर ठगी कर रहे हैं। एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया सूचना के सत्यापन के बाद, एसपी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) आबिद खां के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 05/2026, दिनांक 16.02.2026 दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे विभिन्न बैंकों के नाम से फर्जी एपीके फाइलें भेजते थे। वे खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेते थे और उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष मंडल (27), रंजीत कुमार मंडल (26) (दोनों ग्राम नगर केश्वारी, थाना सरिया) और रामेश्वर मंडल उर्फ रमेश मंडल (29) (ग्राम पंचनटाड़, थाना अहिल्यापुर, जिला गिरिडीह) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 4 मोबाइल फोन और 5 सिम कार्ड जब्त किए हैं। मोबाइल नंबर पर तीन ऑनलाइन शिकायतें दर्ज जांच में सामने आया है कि रंजीत कुमार मंडल के मोबाइल नंबर पर तीन ऑनलाइन शिकायतें दर्ज हैं। वहीं, रमेश मंडल पहले भी जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 15/2023 में जेल जा चुका है। उसके मोबाइल नंबरों पर विभिन्न राज्यों में कुल 26 शिकायतें दर्ज मिली हैं। छापामारी दल में डीएसपी साइबर आबिद खां, थाना प्रभारी साइबर रामेश्वर भगत, दिनेश कुमार, चंद्रनाथ उरांव, गजेंद्र कुमार और पुलिस केंद्र गिरिडीह के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और अन्य संलिप्त अपराधियों की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *