मुख्य बातें

बदायूं में शादी समारोह से बच्ची का अपहरण: इलेक्ट्रीशियन ने दुष्कर्म के इरादे से किया था अपहरण, गिरफ्तार – Badaun News

बदायूं में शादी समारोह से बच्ची का अपहरण:  इलेक्ट्रीशियन ने दुष्कर्म के इरादे से किया था अपहरण, गिरफ्तार – Badaun News

बदायूं में एक शादी समारोह से छह साल की बच्ची के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, इलेक्ट्रीशियन ने बच्ची का अपहरण दुष्कर्म के इरादे से किया था, लेकिन परिजनों और पुलिस की सक्रियता से वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उझानी कस्बे के कृष्णा कॉलोनी टावर के पास निवासी विजय पुत्र महीपाल के रूप में हुई है। विजय पेशे से इलेक्ट्रीशियन है और वह शादी समारोह में भी काम कर रहा था। घटना 10 फरवरी की रात उझानी स्थित कामधेनु धर्मशाला में हुई थी। बच्ची के माता-पिता अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने गए थे। रात करीब एक बजे जयमाल के दौरान उन्होंने बच्ची को धर्मशाला के एक कमरे में सुलाया और खुद स्टेज पर फोटोग्राफी के लिए चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर बच्ची बिस्तर पर नहीं मिली, जिसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। आनन-फानन में वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। एक सीसीटीवी में एक व्यक्ति सोती हुई बच्ची को कंधे पर डालकर ले जाता हुआ भी दिखा। यूपी 112 को सूचना दी गई और पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिस की तलाश के लगभग 40 मिनट बाद बच्ची उझानी के रामलीला मैदान के गेट पर रोती हुई मिली। पुलिस ने 13 फरवरी को इस घटनाक्रम को दर्ज किया था। आरोपी विजय ने बच्ची को सोते हुए देखकर अपहरण किया था, लेकिन परिजनों की तुरंत प्रतिक्रिया के कारण वह बच्ची को छोड़कर भाग गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *