मुख्य बातें

शिवपुरी में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत: बेटे की आज थी 10वीं की परीक्षा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम – Shivpuri News

शिवपुरी में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत:  बेटे की आज थी 10वीं की परीक्षा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम – Shivpuri News

शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 45 वर्षीय इमरत जाटव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे रूपेश जाटव ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों बदरवास से तहसील का काम निपटाकर गांव बिजरोनी लौट रहे थे, तभी बदरवास बायपास पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बदरवास पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैसे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर इमरत जाटव अपनी पत्नी कृष्णा जाटव और बेटे रूपेश के साथ बाइक से बदरवास से वापस गांव बिजरोनी जा रहे थे। बदरवास बायपास पर सामने से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर ही गई पिता की जान हादसे में 45 वर्षीय इमरत जाटव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। मेडिकल कॉलेज में बेटे ने तोड़ा दम हादसे में 16 वर्षीय रूपेश जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मंगलवार को ही रूपेश का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि वह कक्षा 10वीं का छात्र था और अगले ही दिन उसकी परीक्षा थी। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ इमरत जाटव के परिवार में पत्नी कृष्णा जाटव और दो बेटे थे। रूपेश की मौत के बाद परिवार में अब एक छोटा भाई ही बचा है। पिता-पुत्र की एक साथ मौत से ग्राम बिजरोनी में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने इस घटना को बेहद दुखद बताया है। पुलिस ने शुरू की जांच बदरवास थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और वाहन की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *