मुख्य बातें

हरियाणा में आज बारिश के आसार: राजस्थान से सटे 8 जिलों में अलर्ट, गरज और चमक के साथ तेज हवाएं चलेगी – Hisar News

हरियाणा में आज बारिश के आसार:  राजस्थान से सटे 8 जिलों में अलर्ट, गरज और चमक के साथ तेज हवाएं चलेगी – Hisar News

हरियाणा में आज पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के आसार बने हुए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र चंडीगढ़ के ताजा बुलेटिन के अनुसार हरियाणा में 17 और 18 फरवरी को आठ जिलों में बारिश व गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, और नूंह जिलों में बारिश की संभावना है। इन जिलों में 25% प्रतिशत तक बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं 18 फरवरी को भी पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा के यही जिले प्रभावित रह सकते हैं। इन क्षेत्रों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। आईएमडी के अनुसार प्रभावित जिलों में बिखराव वाली बारिश हो सकती है। मौसम में क्या बदलेगा बारिश और बादल छाने से अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। दिन में चल रही गर्माहट कुछ कम होगी, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है। 19 फरवरी से मौसम फिर शुष्क हो जाएगा और 20 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है और तापमान सामान्य से करीब 3.7 डिग्री अधिक चल रहा है। सबसे अधिक तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस भिवानी में रिकॉर्ड किया गया। गुरुग्राम, नारनौल, सिरसा और हिसार समेत कई जिलों में पारा 28 डिग्री के आसपास रहा। दिन में तेज धूप के कारण दोपहर के समय हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि आज संभावित बादल और बारिश के असर से अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट संभव है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *