मुख्य बातें

फतेहाबाद के पब्लिक हेल्थ XEN बलविंद्र नैन सस्पेंड: सिरसा का अतिरिक्त-चार्ज, मंत्री के पीए के रात को फोन करने पर की टिप्पणी – Fatehabad (Haryana) News

फतेहाबाद के पब्लिक हेल्थ XEN बलविंद्र नैन सस्पेंड:  सिरसा का अतिरिक्त-चार्ज, मंत्री के पीए के रात को फोन करने पर की टिप्पणी – Fatehabad (Haryana) News

हरियाणा सरकार की ओर से फतेहाबाद जिले के पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन बलविंद्र नैन को सस्पेंड कर दिया गया है। इसे लेकर आज बुधवार को पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, हरियाणा सरकार कमीशनर की ओर से पत्र जारी हुआ है, ऐसे में उनको हेडक्वार्टर अटैच कर दिया है। सस्पेंशन पीरियड के दौरान उनका हेडक्वार्टर पंचकूला फिक्स किया गया है। बलविंद्र नैन के पास सिरसा के एक्सईएन का भी अतिरिक्त कार्यभार है। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के कार्यालय की ओर से बलविंद्र नैन के पास किसी मामले को लेकर फोन किया गया था। इस पर एक्सईएन ने रात को फोन करने को लेकर कुछ टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद उन पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। वही, इस बारे में एक्सईएन बलविन्द्र नैन को दो से तीन बार फोन से संपर्क किया गया, पर नहीं उठाया। मंगलवार को सिरसा में थे एक्सईएन जानकारी के अनुसार, एक्सईन बलविन्द्र नैन के पास सिरसा का अतिरिक्त चार्ज है। वे मंगलवार को सिरसा में ही ड्यूटी पर थे। मंत्री कृष्ण बेदी भी सिरसा दौरे पर आए हुए थे। सिरसा में पब्लिक हेल्थ की काफी समस्याएं है और नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने भी पहले पब्लिक हेल्थ के अफसरों की शिकायत की थी और आरोप लगाए थे कि शहर में सही से काम नहीं कर रहे। पार्षदों ने भी मंत्री बेदी के समक्ष पब्लिक हेल्थ की समस्या एवं अफसरों द्वारा फोन न उठाने की मांग उठाई थी। इसी पर मंत्री बेदी के पीए ने एक्सईएन को फोन मिलाया था। हिसार में भी रही पोस्टिंग, सिरसा में अगस्त में आए एक्सईएन बलविन्द्र नैन की इससे पहले हिसार में भी पोस्टिंग रही है। अगस्त 2025 में उनके पास सिरसा का अतिरिक्त चार्ज आया था और सप्ताह में दो से तीन दिन आते थे। उनके पास फतेहाबाद का ऑफिशियल चार्ज था। करीब तीन माह पहले डीसी के साथ बहस से विवाद में आए थे एक्सईएन करीब तीन माह पहले एक्सईएन बलविन्द्र सिंह फतेहाबाद के डीसी डॉ. विवेक भारती के साथ बहस के बाद विवादों में आए थे। उन पर डीसी भड़क गए थे। चिल्ली झील के निरीक्षण के लिए गए डीसी को मौके पर पब्लिक हेल्थ और इरीगेशन डिपार्टमेंट के अधिकारी नहीं मिले। 10 मिनट बाद जब पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन आए तो उनसे डीसी ने पूछा कहां थे। इस पर एक्सईएन बलविंद्र सिंह ने बताया कि समाधान शिविर में थे। इस पर डीसी भड़कते हुए बोले कि, हम यहां खड़े हैं और आप अब आ रहे हैं। तीन दिन पहले मैंने मैसेज भिजवा रखा है। डोंट टेक इट इजीलिली। दिशा की मीटिंग में यह मुद्दा उठ चुका, सीएम साहब इसकी रिपोर्ट मांग रहे हैं। यहां पूरा प्रशासन खड़ा है। आप बकवास कर रहे हैं कि मैं समाधान शिविर में था। इस पर एक्सईएन ने कुछ कहना चाहा, तो डीसी ने कहा कि आपको यहां की इंफॉरमेशन थी या नहीं। एक्सईएन ने देरी से जानकारी मिलने की बात कही थी। डीसी ने लेट आने पर लगाई थी फटकार 3 नवम्बर 2025 को फतेहाबाद के डीसी डॉ. विवेक भारती चिल्ली झील का निरीक्षण करने पहुंचे थे, तब एक्सईएन को आने में देरी हो गई थी, उस समय डीसी ने एक्सईएन बलविंद्र नैन को काफी फटकार लगाई थी। समाचार को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *