मोहाली में एक कारोबारी के घर के बाहर देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। करीब 15 राउंड फायरिंग का एक वीडियो भी सामने आया है। मामले में मोहाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक पुलिस अधिकारियों ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। जानकारी के अनुसार गैंगस्टर डॉनी बल ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। बताया जा रहा है कि उसने इस संबंध में एक वीडियो परिवार को भेजा, जिसमें गोली चलने की आवाज सुनाई दे रही है। फिलहाल इस मामले में कोई भी अधिकारी खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है।
Source link
