मुख्य बातें

होशियारपुर में CM मान का दौरा, किसान नेता हाउस अरेस्ट: टांडा में आज शाम 5 बजे होगा कार्यक्रम; किसान कर रहे थे मिलने की मांग – Jalandhar News

होशियारपुर में CM मान का दौरा, किसान नेता हाउस अरेस्ट:  टांडा में आज शाम 5 बजे होगा कार्यक्रम; किसान कर रहे थे मिलने की मांग – Jalandhar News

होशियारपुर के टांडा उड़मुड़, घोगरा इलाके में CM भगवंत मान के दौरे से पहले पुलिस ने किसान नेता और गवर्नमेंट टीचर यूनियन के नेता को हाउस अरेस्ट किया है। किसान नेताओं को सुबह 10 के बाद घर से निकलने नहीं दिया। दोआबा किसान कमेटी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष जंगवीर सिंह चौहान और अमर सिंह ने खुद इसकी जानकारी दी है। चौहान ने कहा कि गन्ने की बकाया राशि, जो सरकार की ओर देय है, उसे लेकर स्थिति गंभीर बनी हुई है। गन्ने की पेराई का सीजन 2025-2026 समाप्त हो चुका है। सीजन के चार महीने बीत जाने और चीनी मिलों को बंद हुए डेढ़ महीना होने के बावजूद, पंजाब सरकार ने अपने वादे के मुताबिक भुगतान नहीं किया है। घोगरा में करेंगे लोक मिलनी कार्यक्रम
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 3 मई को होशियारपुर के घोगरा में लोक मिलनी कार्यक्रम कर रहे हैं, जहा दोआबा किसान कमेटी का एक जत्था उनसे मिलकर गन्ने की बकाया राशि के भुगतान न होने पर जवाब मांगेगा। संगठन का कहना है कि यदि बातचीत से समाधान नहीं निकलता, तो वे धरना प्रदर्शन और चक्का जाम करने पर मजबूर होंगे। कमेटी ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि यदि बुधवार तक किसानों के खातों में बकाया राशि नहीं डाली गई, तो 7 मई को नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। जत्थेबंदियों और नेताओं ने हाउस अरेस्ट की निंदा की
सीएम के दौरे से पहले टांडा के टीचर यूनियन और किसान यूनिययन के नेता की गिरफ्तारी को लेकर किसान और टीचर यूनियन से जुड़ी जत्थेबंदियों ने सरकरा के इस कदम की निंदा की। अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने एक्स पर लिखा कि भगवंत मान सरकार लोगों के साथ धक्केशाही कर रही है। किसानों को मिलने का वक्त नहीं दिया जा रहा और उनको घरों में कैद किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *