अंबिकापुर में बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने शहर में ध्वनि प्रदूषण को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम फागेश सिन्हा और सीएसपी राहुल बंसल ने कोतवाली थाना परिसर में डीजे संचालकों, मैरिज गार्डन और होटल मैनेजरों की बैठक लेकर रात 10 बजे के बाद डीजे पूरी तरह बंद रखने की हिदायत दी। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि, रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। तय समय के बाद डीजे बजते पाए जाने पर डीजे सिस्टम जब्त किया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही होटल और मैरिज गार्डन प्रबंधन को भी जिम्मेदार माना जाएगा। कार्यक्रम से पहले लेनी होगी अनुमति निर्देश दिए गए कि किसी भी सामाजिक, धार्मिक आयोजन, रैली या जुलूस में डीजे संचालन से पहले विधिवत अनुमति लेना अनिवार्य होगा। साउंड सिस्टम की आवाज भी निर्धारित मानकों के भीतर रखनी होगी। धार्मिक भावनाओं का रखें ध्यान इस बैठक में यह भी हिदायत दी गई कि डीजे पर ऐसे गीत या संगीत न बजाए जाएं जिससे किसी धर्म या समुदाय की भावनाएं आहत हों। सभी संचालकों को नियमों का कड़ाई से पालन करने कहा गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षा अवधि में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी रियायत के कार्रवाई की जाएगी।
Source link
