मुख्य बातें

हांसी में घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी: गाड़ी में रखे दस्तावेज और कैश भी ले गए; सफेद कार में आए आरोपी – Narnaund News

हांसी में घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी:  गाड़ी में रखे दस्तावेज और कैश भी ले गए; सफेद कार में आए आरोपी – Narnaund News


हांसी के गांव बास आजमशाहपुर में घर के बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी हो गई है।

हांसी जिले के गांव बास आजमशाहपुर में घर के बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी हो गई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की यह पूरी वारदात गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

.

गांव बास आजमशाहपुर निवासी परशुराम ने बास थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि वह काले रंग की स्कॉर्पियो का उपयोग करते हैं, जिसके मालिक सोनीपत के सिकंदरपुर माजरा निवासी मनजीत कुमार हैं। परशुराम ने 16 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे गाड़ी अपने मकान के सामने खड़ी की थी। अगली सुबह करीब 7 बजे देखा तो गाड़ी गायब मिली।

कागजात और कैश भी ले गए आरोपी

परशुराम के अनुसार, चोरी हुई स्कॉर्पियो में उनके मूल दस्तावेज, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वाहन के कागजात, दो क्रेडिट कार्ड, जमीन से जुड़े पांच ब्याने और कुछ नकदी रखी हुई थी। गाड़ी के पिछले हिस्से पर हिंदी में ‘परशुराम’ और अंग्रेजी में ‘प्राइम प्रॉपर्टी जींद’ लिखा हुआ है।

इस सफेद कार में आए थे आरोपी।

जुलाना की ओर जाते दिखे

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला है कि आरोपी एक सफेद रंग की कार में आए थे। स्कॉर्पियो चुराते समय और उसे ले जाते हुए उनकी सफेद कार भी कैमरों में कैद हुई है, जो चोरी की गई स्कॉर्पियो के पीछे चल रही थी। फुटेज में आरोपी स्कॉर्पियो को जुलाना की ओर ले जाते हुए दिखाई दिए। बाद में जुलाना क्षेत्र के कैमरों में भी गाड़ी को गुजरते हुए देखा गया।

सीसीटीवी में जाती दिखी चोरी की गई स्कॉर्पियो।

सीसीटीवी में जाती दिखी चोरी की गई स्कॉर्पियो।

पुलिस ने केस दर्ज किया

बास थाना पुलिस ने परशुराम की शिकायत पर केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी ASI सुमन को इस मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *