मुख्य बातें

पंजाब चंडीगढ़ में 24 फरवरी तक मौसम ड्राई: दिन में तेज धूप निकलेगी, लेकिन हवाएं चलने से ठंडक का अहसास होगा, न्यूतम तापमान गिरेगा – Mohali News

पंजाब चंडीगढ़ में 24 फरवरी तक मौसम ड्राई:  दिन में तेज धूप निकलेगी, लेकिन हवाएं चलने से ठंडक का अहसास होगा, न्यूतम तापमान गिरेगा – Mohali News

पंजाब और चंडीगढ़ आज से मौमस बदल जाएगा। अब 24 फरवरी तक मौसम ड्राई रहेगा। किसी भी तरह बारिश या धुंध की संभावना नहीं है। वहीं, अब उत्तरी हवाएं चलने लगेगी। ऐसे में भले ही धूप निकलेगी।, लेकिन दिन में ठंडक का अहसास रहेगा। गत 24 घंटे में तापमान अधिकतम तापामन में 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। लेकिन अीाी तक यह सामान्य तापमान से 2.5 डिग्री अधिक है। सबसे अधिकत तापमान 25.6 डिग्री लुधियाना में दर्ज किया गया। हालांकि गत दो दिनों में कई भी बारिश दर्ज नही है। लेकिन कुछ इलाकों में बूंदाबांदी जरूर हुई है। इस समय तरह की मौसम की स्थिति है मौसम विभाग ने गत दो दिन बारिश और आंधी की यलो अलर्ट जारी किया था। उस वजह से मौसम में बदलाव जरूर आया है। वहीं, अब पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) अभी भी मध्य पाकिस्तान और आसपास के पंजाब क्षेत्र में बना हुआ है। यह समुद्र तल से लगभग 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती सिस्टम के रूप में मौजूद है।
इसके असर से पंजाब और आसपास के इलाकों में ऊपर की हवा में बना चक्रवाती घेरा (लगभग 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक) भी बना हुआ है। इसके अलावा एक और पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र में सक्रिय है। यह समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है और ऊपर की ओर जाते हुए उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ झुका हुआ है। ऐसे में अब हवाएं चलेगी। लेकिन ज्यादा बदलाव नहीं है। न्यूनतम तापान 2 से 4 डिग्री कम होगा
मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में लगभग 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।
वहीं, अधिकतम तापमान में अगले 24 घंटे के दौरान 2 से 3 डिग्री की कमी हो सकती है।इसके बाद अगले 3 दिनों में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।उसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *