मुख्य बातें

DM रंधावा सुसाइड केस में भुल्लर परिवार की बढ़ीं मुश्किलें: मंत्री लालजीत भुल्लर के पिता को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, सुनवाई शुक्रवार तक टली – Chandigarh News

DM रंधावा सुसाइड केस में भुल्लर परिवार की बढ़ीं मुश्किलें:  मंत्री लालजीत भुल्लर के पिता को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, सुनवाई शुक्रवार तक टली – Chandigarh News

पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के पिता सुखदेव सिंह भुल्लर को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। हाईकोर्ट ने वीरवार को मामले की सुनवाई शुक्रवार तक टाल दी। साथ ही गिरफ्तारी पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया। ऐसे में सुखदेव सिंह भुल्लर पर गिरफ्तारी की तलवार अब भी लटकी हुई है। ट्रायल कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद सुखदेव सिंह भुल्लर ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान उनके वकील ने दलील दी कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और वे जांच में शामिल होने के लिए तैयार हैं, इसलिए उन्हें अग्रिम जमानत दी जाए। हालांकि कोर्ट ने इस स्तर पर कोई अंतरिम राहत देने से परहेज किया। सुसाइड से पहले बनाया था वीडियो पूरा मामला पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के 45 वर्षीय अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा की मौत से जुड़ा है। रंधावा ने 21 मार्च को अमृतसर स्थित अपने घर में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उन्होंने मोबाइल फोन पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। वीडियो में उन्होंने कथित रूप से कहा था कि वह मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के डर के कारण यह कदम उठा रहे हैं। अब जानिए, पत्नी ने FIR में क्या-क्या आरोप लगाए… अक्टूबर 2025 में टेंडर निकले, मंत्री ने पिता के नाम पर भरे मृतक अफसर गगनदीप रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर (45) ने बताया कि वह अमृतसर में अजनाला रोड पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साइंस टीचर हैं। उनकी शादी 2007 में गगनदीप सिंह रंधावा के साथ हुई। उनके 3 बच्चे हैं, जिसमें दो लड़कियां व एक लड़का है। गगनदीप पंजाब राज्य गोदाम निगम में जिला मैनेजर के पद पर नियुक्त थे। उन्होंने बताया- मेरे पति के पास अमृतसर के साथ तरनतारन जिले का भी चार्ज था। पंजाब स्टेट गोदाम निगम की तरफ से अलग-अलग जिलों में नए गोदाम बनाने के लिए टेंडर पिछले साल अक्तूबर 2025 में निकाले गए थे। टेंडरों के लिए मंजूरी चंडीगढ़ से मिलनी थी। मंत्री भुल्लर ने अपने पिता के नाम पर टेंडर भरे थे। पत्नी उपिंदर ने बताया- फूड काॅर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) टेंडरों को अपने तय नियमों के मुताबिक पास करती है। पट्टी व भिखीविंड के इलाके तरनतारन जिले में आते हैं। यहीं के पट्टी विधानसभा सीट से मंत्री लालजीत भुल्लर MLA हैं। उन्होंने अपने पिता सुखदेव सिंह भुल्लर के नाम से उपरोक्त स्थानों पर गोदामों का निर्माण हासिल करने के लिए टेंडर भरा हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *