मुख्य बातें

जितवारपुर क्राफ्ट विलेज के रूप में डेवेलप होगा: मधुबनी में अपर निदेशक ने कार्यारंभ समारोह स्थल का जायजा लिया – Madhubani News

जितवारपुर क्राफ्ट विलेज के रूप में डेवेलप होगा:  मधुबनी में अपर निदेशक ने कार्यारंभ समारोह स्थल का जायजा लिया – Madhubani News

मधुबनी के जितवारपुर को कलाग्राम के रूप में विकसित करने का बहुप्रतीक्षित कार्य शनिवार को कार्यारंभ समारोह के साथ शुरू होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार शाम बिहार संग्रहालय के अपर निदेशक सह नोडल पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने आयोजन स्थल का जायजा लिया। उन्होंने तैयारियों का निरीक्षण किया। सिन्हा ने बताया कि वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के नेशनल हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत बिहार संग्रहालय, पटना के सहयोग से जितवारपुर ग्राम को कलाग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना की कार्यकारी एजेंसी बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (BSRDC) है। समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे कार्यारंभ समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। इनमें कला एवं संस्कृति विभाग बिहार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, लोकसभा सदस्य अशोक यादव, बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह, बिहार विधानसभा सदस्य मो. आसिफ़ अहमद, पूर्व विधानसभा सदस्य हरिभूषण ठाकुर बचौल, BSRDC के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक और मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा प्रमुख हैं। पद्मश्री बौआ देवी, पद्मश्री दुलारी देवी, पद्मश्री शिवन पासवान और पद्मश्री शांति देवी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगी। कोलकाता स्थित विकास आयुक्त हस्तशिल्प कार्यालय के क्षेत्रीय निदेशक सहित अन्य गणमान्य लोग भी समारोह में शिरकत करेंगे। पूरे जिले के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा अशोक कुमार सिन्हा ने कहा कि यह अवसर न केवल जितवारपुर के कलाकारों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि पूरे जिले के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे जिले में पर्यटन की नई संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इस अवसर पर BSRDC के उप महाप्रबंधक तकनीकी मुकेश कुमार, विकास आयुक्त हस्तशिल्प कार्यालय के सहायक निदेशक पवन कुमार, BSRDC के प्रबंधक तकनीकी विभूति कुमार झा, हाईवे एक्सपर्ट निर्मल कुमार सिंह, समाजसेवी अमित कुमार, राजकुमार पासवान और रंजन पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *