मुख्य बातें

पूर्व सरपंच की हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार: एक आरोपी अभी भी फरार, गुर्जर समाज की हुई बैठक, रास्ते को लेकर हुआ था विवाद – Ajmer News

पूर्व सरपंच की हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:  एक आरोपी अभी भी फरार, गुर्जर समाज की हुई बैठक, रास्ते को लेकर हुआ था विवाद – Ajmer News

अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र के डुमड़ा गांव में पूर्व सरपंच की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। मामले में फरार तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। वहीं, गुर्जर समाज की ओर से ऊबड़ा का देवड़ा में इकट्ठा होकर और सरपंच को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आगे की रणनीति को लेकर वार्ता हुई। बैठक में देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा सहित गुर्जर समाज के अन्य नेता शामिल हुए। बता दे की बुधवार को गुर्जर समाज ने पूर्व सरपंच गोविंदराम गुर्जर की मौत की सूचना के बाद जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में एकत्रित हुए थे। यहां राज्य मंत्री ओमप्रकाश भडाणा सहित कई गुर्जर समाज के नेता शामिल हुए। समाज के लोगों ने मोर्चरी में 5 घंटे तक धरना दिया था। बाद में 2 दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर अजमेर बंद करवाने की चेतावनी दी थी। सीओ रामचंद्र चौधरी ने बताया कि मामले में फरार आरोपी छगनलाल और गुरु दयाल को गिरफ्तार किया है। एक फरार अन्य आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर कोर्ट में पेश कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। पूर्व में मुख्य आरोपी परमेश्वर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिससे बोलोरो गाड़ी भी जब कर ली गई थी। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गुरु दयाल डुमड़ा गांव के सरपंच जगदेव के ताऊ है। वहीं दूसरा आरोपी छगनलाल वार्ड पंच हरदयाल का पिता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *