मुख्य बातें

NH-44 पर खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार वोल्वो बस: कंडक्टर की मौत, 5-6 घायल; सोनीपत हॉस्पिटल में लाया, यात्री बोले- गलत तरीके से कर रहा था ड्राइविंग – Sonipat News

NH-44 पर खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार वोल्वो बस:  कंडक्टर की मौत, 5-6 घायल; सोनीपत हॉस्पिटल में लाया, यात्री बोले- गलत तरीके से कर रहा था ड्राइविंग – Sonipat News

सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर शनिवार को एक्सीडेंट में प्राइवेट वोल्वो बस के कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है और कई यात्री घायल हो गए। हाइवे पर पानीपत-दिल्ली रोड पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, राई फ्लाईओवर के सामने खराब खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार बस पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। वहीं घायलों का सिविल हॉस्पिटल इलाज चल रहा है और गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को रोहतक मेडिकल रेफर किया गया है। मौके पर राई थाना पुलिस जांच कर रही है। वहीं कंडक्टर के शव को कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। खराब ट्रक बना हादसे की वजह
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्राइवेट वोल्वो बस पंजाब के अमृतसर से गाड़ी रात को 11:15 पर दिल्ली के कश्मीरी गेट के लिए रवाना हुई थी।
और सवारियों को बताया गया था की गाड़ी सुबह 6:10 पर कश्मीरी गेट पहुंचेगी।
बस जैसे ही पानीपत से दिल्ली की ओर नेशनल हाईवे-44 पर सोनीपत में राई फ्लाईओवर के पास पहुंची तो इस दौरान सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि ट्रक सड़क पर खड़ा था और बस चालक को समय रहते स्थिति का अंदाजा नहीं हो सका। तेज रफ्तार के कारण बस सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। यह हादसा शनिवार को सुबह 5.30 बजे से 6 बजे के बीच हुआ है। कंडक्टर की मौके पर मौत, कई घायल
हादसे में बस में तैनात कंडक्टर अमन की मौत हो गई है और वह अमृतसर का रहने वाला था। ड्राइवर निकेश भी अमृतसर का रहने वाला है और वह गंभीर रूप से घायल है।
घायलों में एक ही परिवार के दीपक मल्होत्रा, दिवाकर मल्होत्रा और सुषमा मल्होत्रा हैं और अमृतसर से शादी समारोह से वापस वोल्वो बस के जरिए दिल्ली जा रहे थे। वहीं बस चालक समेत 5 से 6 सवारियों को चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सोनीपत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने संभाली स्थिति, हाईवे पर लगा जाम
हादसे की सूचना मिलते ही राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नेशनल हाईवे-44 पर यातायात को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। बाद में वाहनों को सर्विस लेन से निकाला गया। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव
मृतक कंडक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा
सोनीपत पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ट्रक किन परिस्थितियों में हाईवे पर खड़ा था और क्या आवश्यक सुरक्षा संकेत लगाए गए थे या नहीं। हादसे को लेकर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *