मुख्य बातें

रोहतक में हिंदू सम्मेलन में पहुंचे विद्वान व साधु संत: समाज में फैल रही बुराईयों से बचने का आह्वान, नशे के खिलाफ किया जागरूक – Rohtak News

रोहतक में हिंदू सम्मेलन में पहुंचे विद्वान व साधु संत:  समाज में फैल रही बुराईयों से बचने का आह्वान, नशे के खिलाफ किया जागरूक – Rohtak News

रोहतक के गांव बोहर में रमेशनाथ मंदिर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें महामंडलेश्वर स्वामी राघवेंद्र भारती व महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद महाराज शामिल हुए। वहीं, पूर्व वाइस चांसलर डॉ. मारकंडेय आहूजा, डॉ. पवन शर्मा, एडवोकेट सतीश कौशिक व डॉ. संदीप जांगड़ा शामिल हुए। हिंदू सम्मेलन के दौरान एडवोकेट सतीश कौशिक ने कहा कि हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य यही है कि समाज में भाईचारा कायम रहे। इस भारत देश की धरती पर जो भी व्यक्ति रहता है, वह सभी हिंदू है। कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है। नाचते गाते लोगों ने हिंदू सम्मेलन में शामिल होकर समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। नशे के खिलाफ किया जागरूक
सतीश कौशिक ने कहा कि लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक भी किया गया है। आज की युवा पीढ़ी नशे की आदी हो रही है। नशे को ग्लैमर के रूप में देख रही है, जबकि नशा युवाओं को बर्बाद कर रहा है। युवा पीढ़ी को नशे से बचाकर खेलों की तरफ मोड़ने का आह्वान किया। मोबाइन फोन से बच्चों को बचाए
सतीश कौशिक ने कहा कि बच्चों को मोबाइल फोन के चंगुल से बाहर निकालने की जरूरत है। आज छोटे छोटे बच्चे भी मोबाइल फोन से चिपके रहते है, जिसके कारण बच्चों की आंखों पर तो असर पड़ता ही है, साथ ही फोन में गलत चीजों को देखकर बच्चे बिगड़ भी रहे हैं। इसलिए बच्चों को फोन से दूर रखे। सनातन धर्म को बचाने के लिए आगे आए युवा
हिंदू सम्मेलन के दौरान डॉ. मारकंडेय आहूजा ने बताया कि सनातन धर्म को बचाने के लिए लोगों को आगे आना होगा। आज हिंदू धर्म खतरे में है, जिसके लिए आवाज उठानी होगी। आज देशभर में हिंदू सम्मेलनों के माध्यम से लोगों को सनातन धर्म को लेकर जागरूक किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *