कोटा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की अफवाह से एक बार फिर हड़कंप मच गया। कलेक्टर के ऑफीशियली आईडी में सीसी में आए ईमेल के बाद पुलिस व प्रशासन अलर्ट हुआ। पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गईं। कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाया गया। सभी कर्मचारी अपने चेंबर व कार्यालय से बाहर निकल गए। परिसर की सर्च की गई।मौके पर डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता के साथ पुलिस के जवान भी जांच में जुट गए। कोटा में कलेक्टर की ऑफिशियल आईडी पर सीसी पर आए ईमेल तमिल में लिखा था। कोटा कलेक्टर पीयूष समारिया ने बताया- ऑफिशियल आईडी पर ईमेल आया। यह ईमेल तमिल में सीकर को भेजा गया है। जिसमें सीसी में कोटा सहित कईयों को भेजा गया है। अफवाह व मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से कलेक्ट्रेट परिसर में सर्च अभियान चलवाया है। सुबह 9 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर में सर्च जारी है। बता दें कोटा में धमकी भरे ईमेल भेजने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कोटा कलेक्ट्रेट, कोचिंग सेंटर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला था। तब भी जांच एजेंसियों ने सर्च अभियान चलाया था।
सर्च के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। ये खबर भी पढ़े जयपुर-कोटा में बम ब्लास्ट की धमकी:कोचिंग सेंटर, कलेक्ट्रेट और हाईकोर्ट परिसर खाली करवाया, सेना ने संभाला मोर्चा
Source link
