मुख्य बातें

कुएं में गिरने से 18 वर्षीय युवक की मौत: परिजनों का आरोप- अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने से गई जान – Katni News

कुएं में गिरने से 18 वर्षीय युवक की मौत:  परिजनों का आरोप- अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने से गई जान – Katni News

कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के सेदा गांव में सोमवार को एक 18 वर्षीय युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अपने घर के पास स्थित कुएं के नजदीक गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में गिर गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर सुनकर युवक को कुएं से बाहर निकाला। परिजनों के मुताबिक, उस समय युवक जीवित था और उसकी सांसें चल रही थीं। घटना के तुरंत बाद परिजन युवक को लेकर रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। परिवारजनों ने बताया कि वे करीब 30 मिनट तक डॉक्टरों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान युवक ने अस्पताल परिसर में ही दम तोड़ दिया। मृतक युवक के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय पर डॉक्टर उपलब्ध होते और तत्काल उपचार मिलता, तो युवक की जान बचाई जा सकती थी, क्योंकि उसे जीवित अवस्था में अस्पताल लाया गया था। इस संबंध में जब ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर मैघेंद्र श्रीवास्तव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका फोन नहीं उठा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *