मुख्य बातें

इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें: पटवारी बोले- CM हाउस में तालाबंदी करेंगे, सांवेर-उज्जैन रोड पर मिले 2.83 करोड़; एयरपोर्ट डायरेक्टर के खिलाफ PMO में शिकायत – Indore News

इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:  पटवारी बोले- CM हाउस में तालाबंदी करेंगे, सांवेर-उज्जैन रोड पर मिले 2.83 करोड़; एयरपोर्ट डायरेक्टर के खिलाफ PMO में शिकायत – Indore News

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ मिलेगा..।

.

1. जीतू पटवारी बोले- CM हाउस में करेंगे तालाबंदी

मध्य प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को आगरा-मुंबई हाईवे पर खलघाट से लेकर मुरैना तक करीब 580 किलोमीटर के दायरे में 7 जगहों पर हाईवे जाम किया। कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई, जबकि हजारों यात्री घंटों फंसे रहे। पढ़ें पूरी खबर…

2. सांवेर-उज्जैन रोड पर मिले 2.83 करोड़

सांवेर-उज्जैन रोड पर गुरुवार सुबह पुलिस ने तीन संदिग्ध बैगों से करीब 500 रुपए के नोटों की 566 गड्डियां बरामद की हैं। बैगों में नोटों के बीच अलग-अलग रंगों के कागज भी रखे हुए थे। शुरुआती जांच में नोट असली जैसे दिखाई दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

3. दो बदमाशों ने कारों के कांच फोड़े

द्वारकापुरी इलाके में बुधवार देर रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाते हुए करीब आधा दर्जन कारों के कांच फोड़ दिए। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में थे और कंबल ओढ़कर इलाके में पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर…

4. सुपर कॉरीडोर जैन मंदिर से चोरी में मिला सुराग

एरोड्रम इलाके स्थित ग्रेटर बाबा जैन मंदिर में हुई चोरी की वारदात में पुलिस को बड़ा सुराग मिला है। एफएसएल जांच में मिले फिंगरप्रिंट्स के आधार पर पुलिस ने लखन नाम के आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में शामिल रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

5. युवती से घर जाते वक्त छेड़छाड़

लसूड़िया मे एक 15 साल की लड़की से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर उसके पिता जब आरोपी से बात करने पहुंचे तो उसने फावड़े से हमला कर दिया। बाद मे बचाव करने गए चाचा के साथ भी मारपीट की। पढ़ें पूरी खबर…

6. एयरपोर्ट डायरेक्टर के खिलाफ पीएमओ में शिकायत

देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार विवादों में घिर गए हैं। इनके खिलाफ प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नागरिक उड्डयन मंत्री, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) मुख्यालय और स्थानीय सांसद को शिकायत भेजी गई है। पढ़ें पूरी खबर…

7. फाइव-स्टार होटल में तस्कर…10 लाख में हुई पुलिस की डील

इंदौर में तस्कर को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में जांच के दौरान कई गंभीर खुलासे हुए हैं। विजय नगर के तत्कालीन एसीपी आदित्य पटले की 12 पेज की जांच रिपोर्ट में तस्कर आरिफ के बयान सामने आए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

8. कैट चौराहे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

कैट चौराहा स्थित मोक्ष ट्रेडर्स पर गुरुवार को नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2745 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। कार्रवाई के दौरान जब दुकान संचालक ने ताला खोलने से इनकार कर दिया और चाबी नहीं होने का बहाना बनाया, तो निगम टीम ने आरी से ताला कटवाकर अंदर प्रवेश किया। पढ़ें पूरी खबर…

9. बेटमा में कंपनी कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या

बेटमा इलाके में कंपनी से ड्यूटी कर लौट रहे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश वारदात के बाद युवक का मोबाइल लूटकर फरार हो गए। युवक खून से लथपथ हालत में भेरूबाबा मंदिर के पास ओटले पर पड़ा मिला। पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…

10. पलासिया चौराहे पर दो कारों की भीषण टक्कर

पलासिया चौराहा पर बुधवार देर रात दो कारों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त कारों को जब्त कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *