मुख्य बातें

भास्कर अपडेट्स: कलकत्ता हाइकोर्ट ने सभी ज्यूडिशियल ऑफिसर्स की छुट्टियां 9 मार्च तक रद्द की

भास्कर अपडेट्स:  कलकत्ता हाइकोर्ट ने सभी ज्यूडिशियल ऑफिसर्स की छुट्टियां 9 मार्च तक रद्द की


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल के सभी ज्यूडिशियल ऑफिसर्स की छुट्टियां 9 मार्च 2026 तक रद्द कर दी हैं। कलकत्ता HC के चीफ जस्टिस सुजॉय पॉल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

सुप्रीम कोर्ट के 20 फरवरी के निर्देशों का पालन करने के लिए ऐसा किया गया। जिसमें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के काम को पूरा करने के लिए ज्यूडिशियल ऑफिसर्स को लगाने की बात की गई थी। जजों के SIR में लगे रहने पर जरूरी मामलों के लिए अलग व्यवस्था बनानी के भी निर्देश दिए गए थे। इसके लिए अब 5 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

ओडिशा के कंधमाल में मुठभेड़, 2 माओवादी ढेर; 22 लाख का इनामी डिप्टी प्लाटून कमांडर भी शामिल

ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। एंटी-नक्सल ऑपरेशन के तहत 22 फरवरी को शुरू किए गए संयुक्त अभियान के दौरान फायरिंग हुई। तलाशी में दो शव बरामद हुए और एके-47, एसएलआर राइफल, छह यूबीजीएल ग्रेनेड समेत हथियार और गोला-बारूद मिला।

मारे गए माओवादियों में एक की पहचान सुकमा निवासी जग्येश के रूप में हुई है, जो माओवादी प्लाटून का डिप्टी कमांडर था और उस पर 22 लाख रुपए का इनाम था। दूसरी माओवादी रत्ना थी, जिस पर 1.65 लाख रुपए का इनाम घोषित था। दोनों 11 से अधिक घटनाओं में शामिल बताए गए हैं।

एडीजी संजीव पांडा ने कहा कि 31 मार्च की तय समयसीमा को ध्यान में रखते हुए अभियान और तेज किया जा रहा है। उन्होंने जंगलों में सक्रिय माओवादियों से हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की और सरकार की सरेंडर नीति के तहत सहयोग का भरोसा दिलाया। ऑपरेशन अभी जारी है और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।

ठाणे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय गिरी महिला, हाथ कटा

ठाणे स्टेशन पर एक एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ते समय फिसलकर गिरने से 28 साल की एक महिला का हाथ कट गया। गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब ठाणे जिले के कलवा की रहने वाली सीमा शब्बीर शेख (28) रात करीब 1 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर महानगरी एक्सप्रेस के आने के बाद उसमें चढ़ने की कोशिश कर रही थीं।

वह ट्रेन के कोच S-5 और S-6 के नीचे गिर गईं। हादसे के बाद पुलिस वाले और कुली मौके पर पहुंचे। GRP अधिकारी ने बताया कि शेख को ट्रेन के नीचे से निकाला गया, और पता चला कि उसका दाहिना हाथ कंधे से अलग हो गया था। उसके दाहिने पैर में भी गंभीर चोट आई है।

बेंगलुरु में कॉलेज छात्रा से गैंगरेप, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज; बेहोशी की दवा खिलाने के बाद यौन उत्पीड़न का आरोप

बेंगलुरु में 19 साल की एक कॉलेज छात्रा ने दो युवकों पर प्राइवेट बंगले में गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने शिकायत में कहा कि 15 फरवरी को जक्कुर स्थित एक बंगले में उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया। उसका आरोप है कि दोनों आरोपियों ने जबरन उसे एक दवा खिलाई, जिसके बाद उसे चक्कर आने लगे, पसीना आने लगा और वह बेहोश हो गई।

शिकायत के अनुसार, जब उसे थोड़ा होश आया तो एक आरोपी उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था। इसके बाद दोनों ने उसकी मर्जी के खिलाफ रेप किया। छात्रा का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसे कमरे में बंद रखा और अगले दिन एक मॉल के पास छोड़ दिया।

आरोपियों ने उसे धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को बताया या पुलिस में शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। छात्रा ने 22 फरवरी को पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (दुष्कर्म), 70(1) (गैंगरेप), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 3(5) (साझा मंशा) के तहत केस दर्ज किया है।

केरल में कंक्रीट स्लैब गिरने से तीन लोडिंग वर्कर की मौत

केरल के वलियांगडी में कोझिकोड कॉर्पोरेशन की एक बिल्डिंग में 50 मीटर लंबा कंक्रीट स्लैब लोडिंग वर्कर पर गिर गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान जब्बार, अशरफ और बशीर के रूप में हुई है, जो वलियांगडी में कोझिकोड कॉर्पोरेशन की दो मंजिला बिल्डिंग में लोडिंग का काम कर रहे थे।

पुलिस ने कहा कि इस घटना में दो और लोग घायल हुए हैं। घटना सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच हुई, जब लोडिंग का काम करने के बाद एक बंद दुकान के सामने आराम कर रहे वर्कर पर सनशेड का 50 मीटर लंबा कंक्रीट स्लैब गिर गया। घटना के बाद, BJP पार्षदों ने कोझिकोड कॉर्पोरेशन ऑफिस और मेयर के ऑफिस पर विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया कि LDF शासित कोझिकोड कॉर्पोरेशन की यह बिल्डिंग इस्तेमाल के लिए ठीक नहीं थी, क्योंकि इसे सात दशक पहले बनाया गया था।

सोनम वांगचुक की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई 26 फरवरी तक टली

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को जेल में बंद क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो की याचिका पर सुनवाई 26 फरवरी तक टाल दी। यह याचिका नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत सोनम की हिरासत के खिलाफ है।

जस्टिस अरविंद कुमार और पी बी वराले की बेंच ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के उपलब्ध न होने पर मामले को टाल दिया। इससे पहले, टॉप कोर्ट ने केंद्र से पूछा था कि क्या वांगचुक की सेहत को देखते हुए सरकार के लिए उनकी हिरासत पर फिर से विचार करने की कोई संभावना है।

एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के एम नटराज ने कहा था कि वांगचुक पिछले साल 24 सितंबर को लेह में हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार थे, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और 161 लोग घायल हुए थे। केंद्र और लद्दाख प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि वांगचुक को एक बॉर्डर इलाके में लोगों को भड़काने के लिए हिरासत में लिया गया था।

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में विदेशी करेंसी चिपके पाकिस्तानी गुब्बारे मिले

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

जम्मू के पास अखनूर सेक्टर के एक अग्रिम गांव से सोमवार को दो गुब्बारे मिले, जिन पर 5,000 रुपए का पाकिस्तानी करेंसी नोट और एक US डॉलर लगा था। पुलिस ने बताया कि हवाई जहाज जैसे दिखने वाले सफेद और लाल गुब्बारे खौर बॉर्डर इलाके के गुनारा गांव में एक पेड़ पर फंसे हुए मिले।

अधिकारियों ने बताया कि गुब्बारों पर एक पाकिस्तानी मोबाइल नंबर और एक QR कोड भी लिखा था, जो पाकिस्तान की तरफ से इंटरनेशनल बॉर्डर के इस तरफ आए थे। हालांकि बॉर्डर इलाकों में पाकिस्तान से गुब्बारों का गिरना आम बात है, लेकिन यह पहली बार है जब उनमें विदेशी करेंसी लगे हुए मिले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को BSF ने 16 लाल गुब्बारे जब्त किए, जो पाकिस्तान की तरफ से आए थे और सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर के खेतों में गिरे थे। उन्होंने बताया कि रविवार शाम को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के धारियाला जंगल इलाके में एक जंग लगा ग्रेनेड मिला था।

पानीपत रिफाइनरी में सुरक्षा बलों पर पथराव:हड़ताल कर रहे हजारों श्रमिक ने दौड़ाया

हरियाणा के पानीपत जिले की रिफाइनरी में सुरक्षा बलों पर पथराव कर दिया गया। हजारों की संख्या में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से उस वक्त तनातनी का माहौल बन गया, जब वहां मौजूद सुरक्षा बलों ने कर्मचारियों को एक दायरे में रहकर शांति पूर्वक अपना धरना प्रदर्शन करने की बात कही।

इसके बाद अनेकों कर्मचारी लाठी-डंडों से लैस होकर आगे की ओर बढ़े। साथ ही उनको बैकअप करते हुए कई कर्मचारी पथराव करते हुए आगे बढ़ते रहे। इतना ही नहीं, हिंसक हो चुके श्रमिकों ने निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के पास कई गाड़ियों को भी पलट दिया और तोड़फोड़ की।

किसी तरह CISF और जिला स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभाला और कर्मचारियों को शांत किया। इसके बाद कर्मचारियों के प्रदर्शन को लीड कर रहे उनके लीडर्स से पुलिस ने बातचीत की। जिस दौरान लीडर्स ने कर्मचारियों की मांगों को रखा।

राष्ट्रपति भवन में पहले भारतीय गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण हुआ

राष्ट्रपति भवन में आज ‘राजाजी उत्सव’ मनाया गया। इसके तहत राष्ट्रपति भवन परिसर के केंद्रीय प्रांगण में स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड सी. राजगोपालाचारी का जिक्र किया था।

दिल्ली में आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं। सूचना मिलते ही स्कूल परिसर खाली करा लिया गया और तलाशी अभियान शुरू किया गया।

दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं। पुलिस के अनुसार, अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। ईमेल के सोर्स का पता लगाने के लिए साइबर सेल को जांच सौंपी गई है।

राजकोट में 1492 मकानों पर बुलडोजर चला, लोगों ने खुद अपने घर तोड़े

गुजरात के राजकोट में नगर निगम (RMC) ने शहर के जंगलेश्वर इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की है। इस कार्रवाई के तहत करीब 1492 मकानों को गिराए जाने का नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन के अनुसार कई निवासियों ने नोटिस मिलने के बाद अपने मकान स्वयं ही तोड़ दिए, जबकि बाकी मकानों को निगम की टीम हटा रही है।

राजकोट जोन-1 डीसीपी हेतल पटेल ने बताया कि सुबह से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। पुलिस आयुक्त की निगरानी में सात निर्धारित जोनों से लोगों ने पिछले दो दिनों में अपना सामान हटा लिया और कई लोगों ने खुद ही अपने मकान तोड़ दिए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल भी सक्रिय है। इसके अलावा राज्य रिजर्व पुलिस बल (SRPF) और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) इलाके में फ्लैग मार्च कर रही है।

पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, कभी ममता बनर्जी के सबसे करीबी माने जाते थे

पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और बंगाल के अनुभवी नेता मुकुल रॉय का लंबी बीमारी के बाद 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। मुकुल ने रविवार रात 1:30 बजे कोलकाता के साल्ट लेक के अपोलो हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने इसकी पुष्टि की है।

मुकुल रॉय ने 2017 में तृणमूल कांग्रेस से दूरी बनाते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया था। 2021 के विधानसभा चुनाव में वे भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए, लेकिन बाद में उसी साल जून में फिर तृणमूल कांग्रेस में लौट गए थे।

मुकुल को ममता बनर्जी का बेहद करीबी माना जाता था, उन्हें बंगाल की राजनीति का चाणक्य कहा जाता था।

ओडिशा के बोलनगीर में दुल्हन को एक्स बॉयफ्रेंड ने किडनैप किया, शादी करके पति और परिवार के साथ लौट रही थी

ओडिशा के बोलनगीर जिले में रविवार सुबह शादी के बाद अपने पति के साथ घर लौट रही शादीशुदा महिला को उसके पुराने प्रेमी ने बंदूक की नोक पर किडनैप कर लिया। दूल्हे की पहचान बोलनगीर जिले के रहने वाले हरिबंधु पटेल के तौर पर हुई है। वह शादी के लिए कंटामल गया था। शादी की रस्में खत्म होने के बाद, दूल्हा और दुल्हन परिवार के सदस्यों के साथ घर लौट रहे थे तभी तारभा रोड पर बड़ाबंधा के पास बीच रास्ते में उनकी गाड़ी को रोक लिया गया। आरोपी दुल्हन को अपने साथ ले गए।

ओडिशा में एनकाउंटर में दो माओवादी मारे गए

ओडिशा के कंधमाल जिले में एनकाउंटर में दो माओवादी मारे गए। मरने वालों पर कुल मिलाकर करीब ₹27.50 लाख का इनाम था। कोई सिक्योरिटी कर्मी घायल नहीं हुआ। यह ऑपरेशन ओडिशा पुलिस, SOG, DVF और CRPF समेत कई सिक्योरिटी फोर्सेज ने चलाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *