मुख्य बातें

मिनी जामताड़ा में पुलिस की कार्यवाही: 51 साइबर ठगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, 34 को गिरफ्तार किया – Mathura News

मिनी जामताड़ा में पुलिस की कार्यवाही:  51 साइबर ठगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, 34 को गिरफ्तार किया – Mathura News

मथुरा के थाना शेरगढ़ इलाके के विशंभरा और जांघवली गांव में रविवार को की गई कार्यवाही के बाद पुलिस ने 51 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने मौके से 34 साइबर ठगों को हिरासत में लिया था। पुलिस इस मामले में सभी आरोपियों को जेल भेजकर कानूनी कार्यवाही करने में जुट गई है। इनके खिलाफ दर्ज हुई FIR मथुरा पुलिस ने थाना शेरगढ़ में विशंभरा के रहने वाले जमशेद,सद्दाम,वकील,अंसार,मुश्ताक, असरु,मोहम्मद आशिक, रोहिद, रुखसाद, माफर ,ज़ुबैर नासिर,साबिर,शहीद,वसीम,जुनैद,फरमान,नदीम,खालिद,शाहरुख,मुनाजिर,मुद्दिन,निजाम,इरशाद,सलीम,नासिर,रुस्तम,अनीस,जानू उर्फ जान मोहम्मद,मुख्तियार,अमीन,हन्ना,इरशाद, शहरून, मुज्जी,ज़ुबैर,अज्जू अरशद,इकबाल हुसैना,मुजाहिद आबिद,अमीन हाकमीन,रिजवान शाकिर, बांडी और नासिर के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 318(4),338,336(3),340(2),111 के अलावा 66 C और 66 D लगाई है। पुलिस को मिल रही थी शिकायत मथुरा पुलिस को लगातार साइबर अपराधियों के सम्बन्ध में जानकारी मिल रही थी। जिसको रोकने के लिए रविवार को थाना शेरगढ़ में पुलिस के द्वारा एक बड़ी कार्यवाही की गई। जिसमें दो गांव विशंबरा व जंघावली जो नोटोरियस, संदिग्ध हैं में पुलिस टीमों के द्वारा दो अलग-अलग रेड्स की गई। जिसमें 6 राजपत्रित अधिकारी और 13 थाना प्रभारियों ने 240 आरक्षियों के साथ कार्यवाही की। पोर्टल से की निगरानी पुलिस ने प्रतिबिंब पोर्टल के द्वारा जो हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए और साइबर पुलिस टीम ने लगातार कार्य कर सक्रिय लोगो की पहचान की उनके घरों पर रेड की। गांव जंघावली से 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया व मौके से 17 संदिग्ध अपराधी भागने में कामयाब रहे । ग्राम विशंबरा से 23 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया व 28 साइबर अपराधी भागने में कामयाब रहे हैं । इस तरह से रेड के दौरान कुल 34 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया । साइबर फ्रॉड में और जो 45 अपराधी हैं, वो भागने में कामयाब रहे हैं । सिंडिकेट बनाकर कर रहे थे अपराध यह लोग सिंडिकेट बनाकर के लगातार साइबर अपराध का कार्य करते आ रहे थे । इनमें से 8 ऐसे अपराधी थे जो पहले भी जेल जा चुके हैं । साइबर अपराधियों के पास से फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन बरामद हुए। जिन पर पुलिस की साइबर टेक्निकल टीम कार्य कर रही है। अभी तक मोबाइल फोन की जांच से पाया गया है कि दो आईएमईआई प्रयोग हुई हैं, जो लोग पकड़े गए हैं, उनके द्वारा 18 फ्रॉड किए गए हैं। विभिन्न प्रांतों से भी संपर्क किया जा रहा है । साइबर अपराध पर जारी रहेगी कार्यवाही एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया पकड़े गये साइबर अपराधियो के विरुद्ध जो भी मुकद्दमें पंजीकृत होंगे, उनके बारे में जानकारी की जा रही है। ये सभी साइबर अपराधी संगठित अपराध कर रहे थे। संगठित अपराध के आधार पर गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है । मथुरा पुलिस के द्वारा लगातार साइबर अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *