मुख्य बातें

कांगड़ा में HRTC बस-कार में टक्कर, दो म​हिलाओं की मौत: पिता व दो मासूम बच्चों सहित चार की हालत नाजुक, टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर – Dehra News

कांगड़ा में HRTC बस-कार में टक्कर, दो म​हिलाओं की मौत:  पिता व दो मासूम बच्चों सहित चार की हालत नाजुक, टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर – Dehra News

कांगड़ा के देहरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर मंगलवार को चामुखा के पास दर्दनाक हादसा हुआ। HRTC बस और ऑल्टो कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चों सहित चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए और घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नादौन सिविल अस्पताल से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायलों में पिता और उसके दो बच्चे भी हैं। कार से छह लोग सवार थे बताया गया कि अल्टोकार में 6 लोग सवार था। बस की टक्कर के बाद चामुखा निवासी शशि बाला (35) पत्नी राकेश कुमार और सोमा देवी (60) पत्नी भूरी सिंह ने अपनी जान गंवा दी है। राकेश कुमार (37), उनके दो बच्चे रुद्रांश (11) व उर्वशी (6) और विजय कुमार (34) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत को गंभीर देखते हुए टांडा ​मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने बचाव कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में फंसे घायलों की चीख-पुकार सुनकर लोग मदद के लिए दौड़े और एम्बुलेंस आने तक उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया। एक व्यक्ति अपने कार से घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस जांच और सुरक्षा की मांग सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार या लापरवाही प्रतीत हो रहा है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से चामुखा क्षेत्र में ब्लैक स्पॉट को दुरुस्त करने और यातायात सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *