मुख्य बातें

गुरुग्राम में 17वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत: काम करते समय पैर फिसलने से हादसा, मध्यप्रदेश के होशंगाबाद का रहने वाला – Sohna News

गुरुग्राम में 17वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत:  काम करते समय पैर फिसलने से हादसा, मध्यप्रदेश के होशंगाबाद का रहने वाला – Sohna News

गुरुग्राम जिले के सोहना कस्बे में निर्माणाधीन आशियाना सोसाइटी की 17वीं मंजिल से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। यह घटना काम करते समय मजदूर का पैर फिसलने के कारण हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय नागरिक अस्पताल में रखवाया है। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के जिला होशंगाबाद के गांव काली, थाना शौकपुर निवासी वृजकुमार के रूप में हुई है। वृजकुमार सोहना ढाणी, वार्ड नंबर 21 स्थित आशियाना सोसाइटी के टावर की 17वीं मंजिल पर मजदूरी का काम कर रहा था। पैर फिसल जाने के कारण हादसा इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे वाली मंजिलों से टकराता हुआ जमीन पर आ गिरा। गिरने से वृजकुमार की गर्दन टूट गई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने शव को स्थानीय नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई वाहिद ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों की मौजूदगी में ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वृजकुमार मजदूरी के लिए अपने मूल घर से अकेला ही आया हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *