मुख्य बातें

सिरसा में महिला का फावड़ा मारकर सिर फोड़ा: पहले पुत्रवधू के साथ किया झगड़ा, छुड़वाने गई तो पड़ोसी ने नीचे गिराकर पीटा – Sirsa News

सिरसा में महिला का फावड़ा मारकर सिर फोड़ा:  पहले पुत्रवधू के साथ किया झगड़ा, छुड़वाने गई तो पड़ोसी ने नीचे गिराकर पीटा – Sirsa News

सिरसा में महिला का फावड़ा मारकर सिर फोड़ दिया गया। महिला की पुत्रवधू के साथ पड़ोसियों का झगड़ा हो गया था। वह अपनी पुत्रवधू को छुड़वाने के लिए गई थी, उसी वक्त उसके साथ हाथापाई व झगड़ा कर लिया। पड़ोसी देवर ने ही उसके सिर पर फावड़ा से वार कर दिया और नीचे गिराकर उसे लातों से पीटा गया, जिससे उसे काफी चोटें आई। जानकारी के अनुसार, घायल महिला की पहचान दिया बानो के रूप में हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसकी सूचना पुलिस को देरी है। मामले में ऐलनाबाद थाना पुलिस ने घायल महिला के बयान पर धारा 115(2), 126(2), 351(2), 3(5) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। देवर का लड़का बहू के साथ कर रहे थे झगड़ा पुलिस को दी शिकायत में ऐलनाबाद के ढाणी मिठनपुरा निवासी दियो बाई ने बताया कि वह प्रीतम सिंह के साथ शादी-शुदा है औश्र उसके तीन बच्चे हैं। उसका बेटा गुरजींद्र सिंह थेहड़ रानियां से विन्द्र के साथ शादी-शुदा है। बीती शाम 4.30 बजे उसकी पुत्रवधू विन्द्र के साथ उसके देवर के लड़के राजेंद्र सिंह के साथ झगड़ा कर रहा था और दोनों आपस में तू-तड़ाक कर रहे थे। पीटकर धमकी देकर चले गए शिकायत में बताया, जब वह उनको छुड़वाने गई तो उसके पड़ोस का रहने वाला देवर शेर सिंह फावड़ा लेकर आया और उसका व उसकी पुत्रवधू का रास्त रोक लिया। शेर सिंह कहने लगा कि तुने नाक में दम कर रखा है। इतना कहते ही शेरसिंह ने फावड़ा उसके सिर पर मार दिया। राजेंद्र ने उसे पकड़ लिया और वह नीचे गिर गई। उसके देवर व भतीजे ने उसे लातें मारी और धमकी देकर चले गए। इसके बाद पति ने उसे सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर सिरसा रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *