मुख्य बातें

रणकपुर एक्सप्रेस से गहने और कपड़े चोरी का मामला: आबूरोड जीआरपी पुलिस ने तीन आरोपी पकड़े, 13 लाख रुपए का सामान बरामद – Abu road News

रणकपुर एक्सप्रेस से गहने और कपड़े चोरी का मामला:  आबूरोड जीआरपी पुलिस ने तीन आरोपी पकड़े, 13 लाख रुपए का सामान बरामद – Abu road News

रणकपुर एक्सप्रेस में हुए गहने चोरी के मामले में जीआरपी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। आबूरोड रेलवे पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो नाबालिगों को निरुद्ध किया है। इसके साथ ही पुलिस ने चोरी हुए लगभग 13-14 लाख रुपए के जेवर और अन्य सामान बरामद कर लिए हैं। 21 फरवरी को दिया था वारदात को अंजाम घटना 21 फरवरी को रणकपुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-4 में हुई थी। परिवादी अरिहंत बाठिया जैन अपनी बहन के साथ पारिवारिक शादी में शामिल होकर श्री डूंगरगढ़, बीकानेर से मुंबई जा रहे थे। आबूरोड स्टेशन से ट्रेन निकलने के बाद उनकी बहन ने बताया कि सीट के नीचे रखे दोनों बैग गायब हैं। जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की परिवादी ने तुरंत कोच एस-4 और आसपास के कोचों में तलाश की, लेकिन बैग नहीं मिले। चोरी हुए सामान में एक ट्रॉली सूटकेस और एक हैंडबैग शामिल था। ट्रॉली सूटकेस में बहन के कपड़े और जेवरात थे, जिनमें करीब 80 ग्राम सोने का नेकलेस, 20-25 ग्राम सोने की ईयररिंग और चांदी के झुमके शामिल थे। दूसरे मैरून रंग के बैग में कंबल और मोबाइल चार्जर जैसे सामान थे। अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जीआरपी ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की मदद ली गई। थानाधिकारी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने अज्ञात बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ा। सामान किया बरामद गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू, राहुल और दिनेश शामिल हैं। ये सभी ब्यावर शहर के निवासी हैं। पुलिस ने चोरी किया गया पूरा सामान, जिसमें ट्रॉली सूटकेस, ट्रॉली बैग, जेवरात और कपड़े शामिल हैं, बरामद कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *