मुख्य बातें

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन खिलेगी धूप: तापमान सामान्य से 4°C ज्यादा; 27 फरवरी से बारिश-बर्फबारी के आसार – Shimla News

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन खिलेगी धूप:  तापमान सामान्य से 4°C ज्यादा; 27 फरवरी से बारिश-बर्फबारी के आसार – Shimla News

हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इससे तापमान में और उछाल आएगा। प्रदेश के अधिकांश शहरों में पहले ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। इस वजह से दिन के वक्त मार्च जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान नॉर्मल से 1.8 डिग्री ज्यादा चल रहा है। किन्नौर के कल्पा के अधिकतम तापमान में नॉर्मल की तुलना में सबसे ज्यादा 7.1 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया और यहां का अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। केलांग के अधिकतम तापमान में भी सामान्य की तुलना में 6.7 डिग्री का उछाल आने के बाद पारा 5.7 डिग्री, शिमला का पारा 4.2 डिग्री के उछाल के बाद 17.6 डिग्री, भुंतर का 5.7 डिग्री के उछाल के बाद 24.8 डिग्री, कांगड़ा का 5.1 डिग्री के उछाल के बाद 25.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसी तरह, न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा 3.3 डिग्री का उछाल शिमला में दर्ज किया गया और रात का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है। 27 से बारिश‑बर्फबारी के आसार मौसम विभाग के अनुसार- 27 फरवरी से एक फ्रैश वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे राज्य के ऊँचाई वाले भागों में 27 व 28 फरवरी को हल्की बारिश‑बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान चंबा और लाहौल स्पीति जिले में मौसम खराब रहेगा। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। फरवरी में सामान्य से 81% कम बारिश प्रदेश में इस बार सर्दियों में बहुत कम बारिश‑बर्फबारी हुई है। विंटर सीजन में सामान्य से 37 प्रतिशत कम और फरवरी माह में सामान्य से 81 प्रतिशत कम बादल बरसे हैं। राज्य में एक से 23 फरवरी के बीच सामान्य बारिश 77.7 मिमी होती है, लेकिन इस बार 14.6 मिमी वर्षा हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *