मुख्य बातें

कपूरथला में 3 बदमाश गिरफ्तार: कारतूस समेत 4 अवैध पिस्तौल बरामद, एक आरोपी ने 3 लाख में 2 पिस्टल खरीदी – Kapurthala News

कपूरथला में 3 बदमाश गिरफ्तार:  कारतूस समेत 4 अवैध पिस्तौल बरामद, एक आरोपी ने 3 लाख में 2 पिस्टल खरीदी – Kapurthala News

कपूरथला जिले में पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 4 अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। डीएसपी हरगुरदेव सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि की। डीएसपी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड भी हासिल किया गया है। पुलिस ने एक देसी पिस्तौल (दो जिंदा राउंड के साथ), एक विदेशी पिस्तौल ब्रांड पीएक्स-5 स्टॉर्म (दो जिंदा राउंड के साथ), एक विदेशी पिस्तौल ब्रांड बरेटा 30 बोर और एक खुली पिस्तौल बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। 2 पिस्तौल और 4 कारतूस समेत पकड़ा बदमाश डीएसपी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि बीते दिनों एएसआई लखविंदरपाल सिंह और उनकी पुलिस टीम असामाजिक तत्वों की तलाश में चौकी मोठांवाला से डडविंडी बस स्टैंड पर मौजूद थी। तभी सूचना मिली कि विशाल पुत्र बग्गा सिंह निवासी तलवंडी पाई, थाना कोतवाली कपूरथला के पास अवैध हथियार हैं और उसके संबंध अन्य असामाजिक तत्वों से भी हैं। इस सूचना के आधार पर थाना सुल्तानपुर लोधी में आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी विशाल पुत्र बग्गा सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 2 अवैध पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। 3 लाख रुपए में खरीदी 2 पिस्तौल पूछताछ में विशाल ने बताया कि उसने ये पिस्तौल करीब एक महीने पहले मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मापी पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव पम्मन, थाना तलवंडी चौधरीयां से 3 लाख रुपए में खरीदी थी। विशाल से मिली जानकारी के बाद मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मापी को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया। पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मापी पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव पम्मन, थाना तलवंडी चौधरीयां, जिला कपूरथला को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक और पिस्तौल ब्रांड बरेटा 30 बोर और एक खुली पिस्तौल बरामद की गई। एक बदमाश को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया पूछताछ के दौरान इस मामले में अमनदीप सिंह उर्फ ​​अमन पुत्र दलबीर सिंह निवासी पम्मन को नामजद कर प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपीयों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान उनसे गहराई से पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *