मुख्य बातें

कोडरमा में सड़क दुर्घटना, एक की मौत: घर जाते वक्त होटल संचालक की अज्ञात वाहन से टक्कर, 20 फीट दूर जा गिरा शख्स – koderma News

कोडरमा में सड़क दुर्घटना, एक की मौत:  घर जाते वक्त होटल संचालक की अज्ञात वाहन से टक्कर, 20 फीट दूर जा गिरा शख्स – koderma News

कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में रांची-पटना मुख्य मार्ग (NH 20) पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बीती रात एक सड़क दुर्घटना हुई। सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान झुमरीतिलैया के ताराटांड़ निवासी 52 वर्षीय मंटू राउत, पिता स्व. धनपत राउत के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र संतोष राउत ने बताया कि वे अपने पिता के साथ रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक होटल चलाते हैं। बीती रात करीब 10:30 बजे उनके पिता होटल से घर जाने के लिए निकले थे। संतोष के अनुसार, उनका घर होटल के ठीक विपरीत दिशा में है और उनके पिता प्रतिदिन NH 20 सड़क पार करके घर जाते थे। बीती रात भी मंटू राउत सड़क पार कर रहे थे, तभी कोडरमा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मंटू राउत लगभग 20 फीट दूर जा गिरे। संतोष राउत ने बताया कि टक्कर की आवाज सुनकर वे घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उनके पिता मृत पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। संतोष कुमार ने पुलिस से अज्ञात वाहन का जल्द पता लगाने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *