मुख्य बातें

चतरा में हाइवा ने दो बाइक सवारों को रौंदा, मौत: मां के साथ शादी में जा रहे बेटे की गई जान, दूसरा युवक भी जा रहा था हजारीबाग – Chatra News

चतरा में हाइवा ने दो बाइक सवारों को रौंदा, मौत:  मां के साथ शादी में जा रहे बेटे की गई जान, दूसरा युवक भी जा रहा था हजारीबाग – Chatra News

चतरा में बुधवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हादसा गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगपुर जंगल के पास हाइवा द्वारा दोनों बाइक सवारों को रौंदने से हुई। मृतकों की पहचान चतरा के जांगी गांव निवासी 25 वर्षीय सौरव पंडित और हजारीबाग निवासी अमन कुमार के रूप में की गई है। घायल महिला कंचन देवी, सौरव पंडित की मां हैं। सौरव अपनी मां कंचन देवी के साथ जांगी गांव से हजारीबाग जा रहा था। वे अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से निकले थे। सामने से आ रहे अनियंत्रित हाइवा ने मारी टक्कर
गांगपुर के सामने विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने एक के बाद एक दोनों बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हाइवा की टक्कर से तीनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। इस हादसे में सौरव पंडित की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सौरव की मां कंचन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सौरव और कंचन देवी को सदर अस्पताल चतरा भेजा गया। वहीं, घायल अमन कुमार को मौके पर मौजूद एक कार सवार द्वारा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। कंचन देवी को प्रारंभिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *