मुख्य बातें

इटावा में हादसे में औरैया के भाई-बहन की मौत: इलाज के दौरान युवक ने भी तोड़ा दम, 4 दिन पहले बहन की हुई थी मौत – Etawah News

इटावा में हादसे में औरैया के भाई-बहन की मौत:  इलाज के दौरान युवक ने भी तोड़ा दम, 4 दिन पहले बहन की हुई थी मौत – Etawah News

औरैया जिले के अरियारी गांव के 23 वर्षीय अमित पुत्र राजेश कुमार कठेरिया की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले उनकी बड़ी बहन पूनम की इटावा कानपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में मौके पर ही जान चली गई थी। चार दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद बुधवार रात अमित ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से घर में कोहराम मचा है और गांव में शोक की लहर है। हादसे में गई बहन की जान चाचा गोरे लाल ने बताया कि अमित दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। 22 फरवरी को वह अपनी बड़ी बहन पूनम पत्नी कुलदीप निवासी बनी हरदू थाना चौबिया को पथरी के इलाज के लिए बाइक से इटावा के किरण हॉस्पिटल ले जा रहे थे। इटावा कानपुर हाईवे पर सुंदरपुर रेलवे ब्रिज के पास कौशल्या वाटिका के सामने एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूनम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। चार दिन तक चला इलाज हादसे के बाद राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद अमित की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। वहां चार दिन तक उनका इलाज चलता रहा। बुधवार रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बहन की मौत के बाद परिवार पहले ही सदमे में था, अब भाई की मौत की खबर मिलते ही स्वजनों में चीख पुकार मच गई। गांव के लोग भी शोक जताने घर पहुंच रहे हैं। मई में होनी थी शादी चाचा ने बताया कि अमित की शादी तय हो चुकी थी। 23 जनवरी को रामौतार की बेटी के साथ उनकी सगाई हुई थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। 11 मई 2026 को लग्न थी और 13 मई को बारात चौबेपुर कानपुर जानी थी। अचानक हुए इस हादसे ने सारी खुशियां छीन लीं। मां राम बेटी देवी का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार में छोटा भाई सुमित और बुजुर्ग माता पिता बचे हैं। सुमित कक्षा 11 में पढ़ता है, जबकि पिता नोएडा की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। एक ही परिवार में दो जवान बच्चों की मौत से हर कोई गमगीन है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *