मुख्य बातें

पुराना भूरासिध्द मंदिर में चोरी: माता सीता के सोने-चांदी के जेवर ले गए चोर,हनुमान जी का चांदी का तिलक भी गायब – Alwar News

पुराना भूरासिध्द मंदिर में चोरी:  माता सीता के सोने-चांदी के जेवर ले गए चोर,हनुमान जी का चांदी का तिलक भी गायब – Alwar News

अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित पुराना भूरासिध्द हनुमान मंदिर में अज्ञात चोर मंदिर से माता सीता के सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। मंदिर के पुजारी पंडित महेश चंद्र शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी 2026 की रात को अज्ञात चोर मंदिर में घुस आए और माता सीता के सोने के आभूषण, मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमकी, एक नाक की नथ तथा चांदी के पात्र, आचमनी, घंटी, कटोरी और चम्मच चोरी कर ले गए। इसके अलावा हनुमान जी महाराज का तिलक और अन्य सामान भी गायब मिला। पुजारी ने बताया की घटना की जानकारी सुबह मंदिर खुलने पर लगी,मंदिर में सारा सामान इधर-उधर फेरा पड़ा था जिसके माता सीता जी और हनुमान जी की प्रतिमा के पास सब बिखरा पड़ा था जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिवादी की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार को मंदिर में सेकंडों भक्त दर्शन के लिए आते है जो देर तक जाते है हम मंदिर से करीब 9 बजे चले गए थे और रात करीब 10 बजे के आस पास ये चोरी हुई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *