मुख्य बातें

धौलपुर में सहजयोग आत्मसाक्षात्कार कार्यक्रम: 26 अप्रैल को होगा विशाल आयोजन, तनाव मुक्ति पर चर्चा – Dholpur News

धौलपुर में सहजयोग आत्मसाक्षात्कार कार्यक्रम:  26 अप्रैल को होगा विशाल आयोजन, तनाव मुक्ति पर चर्चा – Dholpur News

धौलपुर में रविवार को शाम 5:30 बजे गौरव पथ स्थित श्याम कॉम्प्लैक्स में एक विशाल सहजयोग आत्मसाक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में हाल ही में गौरव पथ पर सहजयोगियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें धौलपुर के अलावा ग्वालियर, मुरैना और कोटा से आए साधकों ने भाग लिया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। डॉ. मीमांशा चंसौरिया ने बताया कि कार्यक्रम में माताजी निर्मला देवी द्वारा प्रतिपादित सहजयोग ध्यान पद्धति के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक जीवन में संतुलन व समाधान के बारे में जानकारी दी जाएगी। राधिका बंसल ने बताया कि सहजयोग अपनाने से व्यक्ति तनाव मुक्त होता है, दुर्व्यसनों से छुटकारा मिलता है और जीवन में शांति व संतुलन आता है। सपना गर्ग ने जानकारी दी कि श्याम कॉम्प्लैक्स में हर रविवार सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक एक निशुल्क ध्यान केंद्र संचालित होता है। यहां सभी वर्गों के लोग आकर ध्यान का लाभ उठा सकते हैं। कार्यक्रम में भागीदारी के लिए एडवोकेट संजय बंसल ने जिले के आमजन से सपरिवार शामिल होने की अपील की है। गौरव गर्ग ने भी सभी आयु वर्ग के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। बैठक में दिलीप गोयल, रहमान खान, अशोक नरवरिया, सूरज सोनी, उमंग शर्मा, प्रसाद जोशी, देवड़ा, गणेश जादौन, अरुण कुशवाहा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *