मंडला में नेशनल हाईवे 30 पर आज गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जबलपुर की ओर से आ रहा एक हाईवा अनियंत्रित होकर लगभग 30 फीट गहरी खाई में गिर गया। घटना बीजाडांडी थाना क्षेत्र के मोइया नाला के पास हुई। चालक ने कूदकर बचाई जान जानकारी के अनुसार, हाईवा खाली था। हादसे के वक्त चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। इस दौरान उसे मामूली चोटें आईं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दुर्घटना चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के कारण हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। खाई में गिरे हाईवा को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Source link
