मुख्य बातें

रोहतास छात्रा हत्याकांड के 3 माह बाद मिला कंकाल: बांका के जंगल में 10 फीट गहरे गड्ढे से बरामद, जमुई में गोली मारकर हुई थी हत्या – Banka News

रोहतास छात्रा हत्याकांड के 3 माह बाद मिला कंकाल:  बांका के जंगल में 10 फीट गहरे गड्ढे से बरामद, जमुई में गोली मारकर हुई थी हत्या – Banka News

जमुई जिले में एक इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर शव को बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के जंगल में गड्ढा खोदकर दफनाने का मामला सामने आया है। रोहतास जिले की पुलिस ने बांका पुलिस के सहयोग से बुधवार की शाम करीब 3 माह बाद कोदरातरी जंगल में करीब 10 फीट गहरे गड्ढे से छात्रा का आधे से अधिक गला हुआ कंकाल बरामद किया। इस मामले में तीन अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका की पहचान रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत भटौली गांव निवासी शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। वो इंटर की पढ़ाई के साथ-साथ एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। 24 नवंबर 2025 को वह ब्यूटी पार्लर का सामान लेने बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजन द्वारा खोजबीन के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो शिवानी की मां सुनीता देवी ने उसी दिन रोहतास जिले के नोखा थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि भोजपुर जिले के तरारी गांव निवासी प्रिंस कुमार का भटोली गांव में रिश्तेदार रहते थे, जिसके कारण उसका वहां आना-जाना था। इसी दौरान उसकी पहचान शिवानी से हुई। शिवानी ब्यूटी पार्लर चलाती थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध स्थापित हो गया। दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

मां ने अपहरण की शिकायत कराई थी दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया कि भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के खरौना गांव निवासी प्रिंस कुमार राय ने शिवानी का अपहरण किया है। परिजनों के अनुसार,शिवानी ने अंतिम बार फोन पर बताया था कि प्रिंस उसे जबरन देवघर ले जा रहा है और उसके साथ अन्य लड़के भी हैं जो जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। जांच के क्रम में 13 जनवरी 2026 को नामजद अभियुक्त प्रिंस कुमार राय को बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र में वनपाल के पद पर कार्यरत था। पूछताछ में उससे कई अहम सुराग मिले। जमुई से पुलिस ने आदित्य कुमार को लिया हिरासत में इसके बाद रोहतास पुलिस ने जमुई जिले के बतिया थाना क्षेत्र के महुगाय गांव में छापेमारी कर आदित्य कुमार को हिरासत में लिया। आगे की पूछताछ और मोबाइल लोकेशन के आधार पर बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के बूढ़ीघाट गांव निवासी उमेश यादव और जखाजोर गांव निवासी छोटू कुमार को भी पकड़ा गया। सभी अभियुक्तों से अलग-अलग पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के मिलान के बाद पुलिस को शव दफनाने की जगह का पता चला। अभियुक्तों की निशानदेही पर बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवपुर गांव से सटे कोदरातरी जंगल में जेसीबी से खुदाई कर करीब 10 फीट अंदर से शिवानी का कंकाल बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि पहले जमुई जिले में छात्रा की गोली मारकर हत्या की गई और फिर शव को बांका जिले में लाकर जंगल में दफना दिया गया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

इस पूरे ऑपरेशन में कटोरिया थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, एसआई रवि कुमार, रोहतास जिले की पुलिस टीम तथा बांका पुलिस बल शामिल रहे। पुलिस ने मौके पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर कंकाल को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने 3 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बांका के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कटोरिया के महादेवपुर कोदरातरी जंगल से रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र की रहने वाली शिवानी कुमारी का शव बरामद कर लिया गया है। इस मामले में तीन अभियुक्त उमेश यादव, आदित्य कुमार और छोटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *