मुख्य बातें

डॉ. पोर्ते कॉलेज में एबीवीपी ने मनाई होली: मिस्टर छत्तीसगढ़ हुए शामिल, दूसरी बार हुआ आयोजन – Gaurela News

डॉ. पोर्ते कॉलेज में एबीवीपी ने मनाई होली:  मिस्टर छत्तीसगढ़ हुए शामिल, दूसरी बार हुआ आयोजन – Gaurela News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पेंड्रा नगर कार्यकर्ताओं ने डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर होली महोत्सव मनाया। यह आयोजन 26 फरवरी, गुरुवार को एबीवीपी के बैनर तले हर्षोल्लास के साथ किया गया, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। महाविद्यालय परिसर में एबीवीपी द्वारा दूसरी बार यह होली महोत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर मिस्टर छत्तीसगढ़ सत्यम पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जिले के शीर्ष इन्फ्लुएंसर धनराज मोबाइल और महाशय ऋतिक एनजी ब्लॉगर्स भी मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरस्वती पुस्तकालय का भी विशेष सहयोग रहा। पेंड्रा नगर मंत्री श्रेयांश पांडे ने बताया कि डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय के इतिहास में यह दूसरी बार है जब इतने बड़े पैमाने पर होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव विशेष रूप से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए था और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से सफल हो पाया। पेंड्रा सह-नगर मंत्री आदित्य चतुर्वेदी ने महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कामना की कि सभी विद्यार्थियों का जीवन रंगों से भरा रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभव नामदेव, वैभव यादव, श्रद्धा दुबे, सुहानी बर्मन, अंचल राठौर, साधना राठौर, आयुष चंद्रा, श्याम, अंजली, तरुण आयुष सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *