मुख्य बातें

पलवल पुलिस पर हमला, SHO की गाड़ी पर बरसाए पत्थर: होमगार्ड और एसपीओ घायल; 2 महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार – Palwal News

पलवल पुलिस पर हमला, SHO की गाड़ी पर बरसाए पत्थर:  होमगार्ड और एसपीओ घायल; 2 महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार – Palwal News

पलवल के गदपुरी थाना क्षेत्र की धतीर पुलिस चौकी के सामने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और थाना प्रबंधक पर पत्थरों से हमला किया गया। इस हमले में एक होमगार्ड और एक एसपीओ घायल हो गए। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर दो महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया है। गदपुरी थाना इंचार्ज कुलदीप सिंह के अनुसार 26 फरवरी को धतीर चौकी के गेट पर जाहिद नामक एक युवक अचानक गाली-गलौज करने लगा। जब एसआई राजेंद्र सिंह और होमगार्ड धीरज उसे समझाने पहुंचे, तो जाहिद ने उन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। होमगार्ड और एसपीओ घायल एक पत्थर होमगार्ड धीरज को लगा, जिससे वह घायल हो गया। उसी दौरान गदपुरी थाना इंचार्ज परीक्षा ड्यूटी चेक करते हुए मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने उनकी सरकारी गाड़ी पर भी ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस हमले में एसपीओ राजपाल को भी चोटें आईं। आरोपी को छुड़ाने आईं दो महिला जब पुलिस ने आरोपी जाहिद को काबू करने की कोशिश की, तो दो महिलाएं, रसीदन और अरसीदा, उसे छुड़ाने के लिए पुलिस से भिड़ गईं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी और झगड़ा शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, महिला सिपाही अंजना कुमारी को मौके पर बुलाया गया। तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया महिला सिपाही की मदद से दोनों महिलाओं सहित तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। घायल होमगार्ड धीरज और एसपीओ राजपाल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *